करवा चौथ पर लगाएं मेहंदी की ये 3 केरी डिजाइंस

करवा चौथ के त्योहार पर मेहंदी लगाए बिना महिलाओं का श्रृंगार पूरा नहीं माना जाता है। इस त्योहार पर मेहंदी लगाने का क्रेज महिलाओं में इतना होता है कि वह पहले से ही मेहंदी की डिजाइंस तलाशने लगती हैं। खासतौर पर ऐसी मेहंदी डिजाइंस जो दिखने में अच्छी लगें और आसानी से कम समय में लग भी जाएं।
आपको आज कुछ ऐसी ही मेहंदी डिजाइंस हम दिखाएंगे, जिनमें केरी डिजाइंस के साथ मेहंदी का कंप्लीट किया गया है और यह हाथों की शोभ को चार गुना बढ़ा रही हैं।
अगर आप भी करवा चौथ के लिए मेहंदी डिजाइंस तलाश रही हैं, तो एक झलक इन डिजाइंस की जरूर देख लें।
इसे जरूर पढ़ें-Karwa Chauth Wishes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

बेल वाली केरी मेहंदी डिजाइंस
- बेल वाली केरी मेहंदी डिजाइंस में आप हथेली में 2 से 3 बेल तैयार कर सकती हैं। इसमें आप केरी और फूल पत्ती को शामिल कर सकती हैं।
- यह आपको तय करना है कि बेल को आप हॉरिजॉन्टल रखना चाहती हैं या फिर वर्टिकल। साथ ही आप फूल पत्ती के साथ ही इसमें गोल टिक्की, चेक या फिर मंडला आर्ट भी कर सकती हैं।
- आप मेहंदी की इस डिजाइन को खुद लगाती हैं और मेहंदी लगाने में माहिर हैं, तो आपको केवल 20 से 25 मिनट ही लगेंगे, वहीं बाजार से किसी मेहंदी एक्सपर्ट से अगर आप इस तरह की मेहंदी लगवाती हैं, तो केवल 10 मिनट में ही मेहंदी लग जाएगी।
- बाजार से इस तरह की मेहंदी डिजाइन 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक में लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें- झटपट लगाएं गोल टिक्की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस
चेक के साथ केरी मेहंदी डिजाइंस
- चेक के साथ भी आप मेहंदी की केरी डिजाइंस लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में आपके हाथ भरे हुए नजर आएंगे।
- आप चाहें तो घनी और महीन मेहंदी डिजाइंस में भी चेक के साथ केरी और मोर डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी बहुत खूबसूरत नजर आएगी।
- केरी डिजाइंस को चेक के साथ शामिल कर रही हैं, तो आप अपने हाथों में मंडला मेहंदी भी लगा सकती हैं।
- अगर आप मेहंदी लगाने में होनहार हैं, तो आप 25 से 30 मिनट में इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं। बाजार में भी 250 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में इस तरह की मेहंदी डिजाइंस लगाई जा सकती है।
बारीक केरी मेहंदी डिजाइन
- आपको अगर मेहंदी से भरे हुए हाथ पसंद हैं, तो आप बारीक केरी मेहंदी हाथों में लगा सकती हैं। इससे में चेक, मोर, बेल और गोल टिक्की आदि सभी डिजाइंस का मिश्रण आपको नजर आएगा।
- इस तरह की मेहंदी लगाने में आपको 30 मिनट से लेकर 1 घंटा भी लग सकता है। यह आपको तय करना है कि मेहंदी आपको केवल हथेलियों पर लगानी है या फिर आर्म लेंथ से लगानी है।
- बाजार में इस तरह की मेहंदी के लिए आपको 500 रुपये से 1000 रुपये तक कीमत चुकानी पड़ सकती है। साथ ही आपको इस तरह की मेहंदी लगवाने के लिए हो सकता है पहले से बुकिंग भी करवानी पड़ें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।