
त्यौहार के मौके पर अक्सर समय की कमी रहती है। इसके कारण कई बार महिलाएं सही से तैयार नहीं हो पाती हैं और मेहंदी नहीं लगा पाती हैं। हाथों में सिंपल मेहंदी खूब जंचती है। आज हम आपके लिए ऐसे डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से लगा पाएंगी। साथ हर कोई आपके हाथों की खूब तारीफ करेगा।
त्यौहार के दौरान काम के चलते समय नहीं रहता है। ऐसे में महिलाएं मेहंदी लगाना भूल जाती हैं, क्योंकि इसमें ज्यादा समय लग जाता है। ऐसे में अगर आप भी सिंपल मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आप चक्र बना सकती हैं। इस डिजाइन की खासियत यह है कि आप इसे कई तरीकों से बना सकती हैं। चक्र बनाकर फूल बना लें। इसके अलावा मोर बना सकती हैं। इससे मेहंदी का डिजाइन ट्रेडिशनल लगेगा।
अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं जिन्हें केवल लाइन बनाने के अलावा कुछ नहीं आता है तो आपके लिए यह सबसे आसान डिजाइन होगा। इसमें आपको केवल एक बॉक्स बनाना है। आकार आप अपनी पसंद अनुसार चुन सकती हैं। इसके बाद बॉक्स को भरने के लिए क्रिस-कॉस डिजाइन बनाएं। इसके बाद बॉक्स के एंड को बिंदी-बिंदी से कवर कर लें। लीजिए 10 मिनट में लग गई आपकी मेहंदी। क्यों है न आसान डिजाइन? इस भाईदूज आप इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं।(S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:Kajari Teej 2022: फुलहैंड मेहंदी के ये डिजाइन बढ़ाएंगे आपके हाथों की खूबसूरती
अगर भाई दूज के खास मौके पर आपके पास समय की कमी है तो आपके लिए यह डिजाइन सही रहेगा। अक्सर बेल का डिजाइन तिरछा होता है, लेकिन महिलाएं इसमें भी एक्सपेरीमेंट करती रहती हैं। आजकल मेहंदी में वन साइड बेल डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आप फूल के साथ मोर बना सकती हैं। पांचों उंगलियों को मेहंदी से भर लें और नीचे की तरफ पत्ती डिजाइन बनाएं।
इसे भी पढ़ें:Jewellery Mehndi Designs: फ्लोरल मेहंदी के अलावा इस बार ट्राई करें ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
क्या आपने टैंपल ज्वेलरी के बारे में सुना है? आजकल महिलाओं के बीच इसका क्रेज बेहद बड़ रहा है। केवल आम महिलाएं ही नहीं बल्कि एक्ट्रेसेस भी यह ज्वेलरी पहने हुए नजर आ चुकी हैं। मेहंदी में भी टैंपल डिजाइन अच्छा लगता है। सबसे पहले टैंपल डिजाइन बना लें। फिर इस डिजाइन को बीच की उंगली से जोड़ें। इसके बाद फिंगर पर भी बेल बना लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।