
मेहंदी लगाने की शौकीन महिलाएं हमेशा ही मेहंदी की नई डिजाइन की तलाश में रहती हैं। इसके साथ ही महिलाओं को ऐसी डिजाइंस की भी तलाश रहती है, जो लगाने में आसान भी हो और खूबसूरत भी। खासतौर पर जिन महिलाओं को मेहंदी लगाने का शौक तो होता है मगर उन्हें मेहंदी लगानी नहीं आती है, वह मेहंदी डिजाइन की आसान ट्रिक्‍स की तलाश में होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही मेहंदी डिजाइन की आसान ट्रिक बताएंगे, जिसके माध्यम से आप कई तरह से मेहंदी की डिजाइन बना कर हाथों में लगा सकती हैं। अंग्रेजी वर्णमाला का अक्षर S आपको नए अंदाज में मेहंदी लगाने में बहुत मदद कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको S अक्षर की मदद से मेहंदी लगाने के कई तरीके बताने जा रहे हैं। इसे जरूर पढ़ें- <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/beautiful-mehndi-designs-for-brides-mother-article-199653" target="_blank">ट्रेंड में हैं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, दुल्हन की मां के हाथों में लगेंगे अच्छे</a>


अगर आप मेहंदी लगाने में ट्रेंड नहीं हैं, तो आपको डॉट वाली मेहंदी से शुरुआत करनी चाहिए। डॉट बना कर आप पहले S अक्षर हथेली के बीच में लिख लें और फिर अपनी मनचाही डिजाइन इन डॉट्स की मदद से बनाना शुरू कर दें।

आप यदि कलाई के लिए मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो एक बार यह तस्वीर देखें। इसके लिए आपको पहले S अक्षर बनाना है और फिर उसके दोनों ओर से मेहंदी की महीन डिजाइन बनाना शुरू कर दें। आप बेल डिजाइन, कैरी डिजाइन और फूल-पत्ती की बेल बना कर भी अपनी इस डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर नेचुरल गुड़ की मेहंदी बनाने का आसान तरीका, जानें स्टेप बाय स्टेप

आप SOSO अक्षर लिख कर भी मेहंदी की एक नई डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बार यह तस्वीर देखें। आप SOSO लिख कर उसके इर्द-गिर्द डिजाइन बनाएं। आप इस डिजाइन के साथ बेल या अरेबिक मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।

मेहंदी में कैरियों की डिजाइन काफी पसंद की जाती है। मगर परफेक्ट कैरियां बनाना आमतौर पर महिलाओं को नहीं आता है।ऐसे में आप S अक्षर की मदद से सेम साइज और शेप में केरियां बना कर अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।

सुंदर सी बैक मेहंदी डिजाइन बनाने के लिए भी आप S अक्षर का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप हाथ की बैक में S लिखें और फिर एक बेल को उंगली से जोड़ते हुए S से मिला दें और दूसरी बेल को अंगूठे से जुड़ते हुए S में मिला दें। आपकी डिजाइन कंप्लीट हो जाएगी।

आपको अगर अरेबिक मेहंदी डिजाइन पसंद हैं, तो आप S अक्षर की मदद से वह भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको उंगली से S बनाते हुए कलाई तक 3-4 S बनाने हैं। इसके बाद आप बाकी डिजाइन को अपने अंदाज में कंप्लीट कर सकती हैं। आप बेल और डॉट मेहंदी के साथ डिजाइन को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

आप S अक्षर की मदद से फूल-पत्ती की बेल तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक S को दूसरे S जोड़ते हुए डिजाइन बनानी है और फिर हर जोड़ पर फूल और पत्ती बनानी है। इस तरह से आपकी यह डिजाइन भी कंप्लीट हो जाएगी।
ये मेहंदी डिजाइंस अगर आपको अच्छी लगी हों तो आप इन्हें ट्राई करके के जरूर देखें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।