Sawan 2022: बाजार जाकर मेहंदी लगाने का नहीं है समय तो घर पर ही लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन्स

अगर आपको मेहंदी लगाने का शौक है तो आप कुछ आसान मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-07-13, 16:13 IST
mehndi designs for sawan

सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में महिलाएं इस दौरान व्रत रखती हैं और खूब सजती-सवंरती है। हिंदू धर्म में भी खास अवसर पर महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। सावन के महीने में खासतौर पर महिलाएं मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। हालांकि, इस दौरान कई बार घर में बेहद काम होता है, जिसकी वजह से बाजार जाकर मेहंदी लगवाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं ऐसे मेहंदी डिजाइन्स ढूंढती हैं, जिन्हें लगाना आसान हो। चलिए एक नजर डालते हैं इन मेहंदी डिजाइन्स पर।

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

full hand mehndi design

क्या आपको फुल हैंड मेहंदी पसंद है? लेकिन ऐसे डिजाइन की तलाश में हैं जिसे आप आसानी से बना सकें? तो आपको फूल मेहंदी डिजाइन ट्राई करनी चाहिए। इसे लगाना बेहद आसाना है। बस सेंटर में एक बड़ा फूल बनाएं। फिर इसके साइड में भी तीन-चार फूल बना ले। ऐसे करके पूरे हाथ को भर लें। अब उंगलियो को नॉर्मल तरीके से मेहंदी से भर लें। लीजिए बन गया आपका डिजाइन। यह डिजाइन देखने में बेहद अच्छा लगता है।

बेल डिजाइन

bel mehndi design
यह कहना गलत नहीं होगा कि बेल डिजाइन के बगैर मेहंदी अच्छी नहीं लगती है। केवल बेल से ही आप अपने हाथों को पूरा भर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप कई तरह के बेल डिजाइन बना सकती हैं। बस अपनी पसंद अनुसार कोई भी डिजाइन बनाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं।

या आप चाहें तो फोटो में दिखाए गए डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। थोड़ी डिफरेंट बेल डिजाइन बनाने के लिए आप सीधे-सीधे न बनाकर बीच वाली उंगली पर डिजाइन को खत्म कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:केरी मेहंदी डिजाइंस बनाना सीखें

हाथ फूल डिजाइन

haath phool mehndi design
अगर आपको ज्वेलरी कैरी करना नहीं पसंद है तो आप इसकी बजाय मेहंदी से भी अपने इस शौक को पूरा कर सकती हैं। हाथ फूल ज्वेलरी आजकल महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है, लेकिन इन्हें पहनना हर बार मुमकिन नहीं होता है। क्योंकि इनका वेट काफी भारी होता है।

लेकिन आप चाहें तो मेहंदी से यह डिजाइन बना सकती हैं। यह आपको हूबहू वही लुक देगा। अगर आपको बिल्कुल भी मेहंदी लगानी नहीं आती है तो आप चाहें तो क्रिस-क्रॉस लाइन्स के साथ डॉट-डॉट बनाकर भी मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। यह सबसे आसान डिजाइन है।

इसे भी पढ़ें:कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

बैकहैंड मेहंदी डिजाइन

backhand mehndi design
कई महिलाओं को हाथों के पीछे भी मेहंदी लगाना पसंद होता है। इससे हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इससे आपका हाथ भरा-भरा नजर आएगा। डिजाइन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप सारी उंगलियों पर अलग-अलग तरीके के डिजाइन बना सकती हैं। सबसे आसान मेहंदी डिजाइन के लिए आप केवल पत्ती डिजाइन बना सकती हैं। (S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।