Mehndi Designs For Kajari Teej: कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरा श्रृंगार करती हैं। खासतौर पर हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। सुहागिन महिलाओं का मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है।
क्या आपको भी मेहंदी लगवाना पसंद है? लेकिन क्याआपको समझ नहीं आ रहा कि किस तरह के मेहंदी डिजाइन अच्छे लगेंगे? ऐसे में आपको फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुनना चाहिए। इस तरह के डिजाइन बेहद सुंदर लगते हैं।
इस कजरी तीज आप अपने हाथों में ये डिजाइनर मेहंदी लगा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें मोर से लेकर फूल तक ज्यादातर डिजाइन्स को कवर किया गया है।
हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत लगे इसके लिए पूरी उगंली पर डिजाइन बनाया गया है। जिससे यह मेहंदी डिजाइन काफी यूनिक लग रहा है।
आप चाहें तो डिजाइन को बदल सकती हैं। जैसे उगंलियों पर एक जैसा ही डिजाइन बनवा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी का लुक यूनिफॉर्म लगेगा।
फूल वाली मेहंदी का चलन कभी भी पुराना नहीं होता है। यह एक ऐसा डिजाइन है, जिसे बनाना बेहद आसान होता है और इससे हाथों की खूबसूरती दोगुना बढ़ जाती है।
हालांकि, इस फूल मेहंदी डिजाइन में थोड़ा सा ट्विस्ट है। इसमें बीच में बेल डिजाइन बनाया है और उंगली पर दिल और पैर का डिजाइन बनाया है, जिससे यह मेहंदी डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव लग रहा है। इस कजरी तीज आप भी इस मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन
अगर आप सिंपल मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं तो बेल लगवाएं। अब आप सोच रही होंगी कि इससे भला हाथ कैसे भरेगा? तो आपको बता दें कि बेल में भी हाथ भरे हुए नजर आते हैं। बस इसके लिए आपको अलग-अलग डिजाइन की बेल डिजाइन चुनना होगा।
आप चाहें तो फोटो में दिखाए गए मेहंदी डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं। इसमें सबसे छोटी उंगली पर डिजाइन बनवा है और दूसरी तरफ अरैबिक डिजाइन बना है।
इसे भी पढ़ें:इस करवा चौथ बैकहैंड मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती
कजरी तीज के खास मौके पर अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी सबसे अलग हो तो आपको ब्राइडल मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इस फोटो में दिखाया गया यह डिजाइन बेहद सिंपल है,जिसके कारण यह मेहंदी बेहद सुंदर लग रही है। इस मेहंदी डिजाइन में मोर, चीड़िया, कमल, फूल और क्रिस-क्रॉस बनाए गए हैं।(S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।