Jewellery Mehndi Designs: फ्लोरल मेहंदी के अलावा इस बार ट्राई करें ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

Easy Mehndi Designs: ज्यादातर महिलाओं को मेहंदी लगवाने का शौक होता है। खासतौर पर तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। वैसे तो मेहंदी का कोई खास डिजाइन नहीं होता है।
इसलिए आप इसे किसी भी तरह से बनवा सकती हैं। ब्राइडल और फ्लावर मेहंदी डिजाइन के अलावा अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार अपने हाथों में लगाएं ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन।
जिस तरह ज्वेलरी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती है। उसी तरह आप इससे अपने हाथों को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।
चेन बीड्स डिजाइन (Chain Beads Design)

ज्वेलरी में चेन बीड्स का फैशन कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जाता है। ऐसे में आप मेहंदी में ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है। बस आपको बैक हैंड पर लंबी-लंबी बीड्स बनानी होगी।
मेहंदी और सुंदर लगे इसके लिए आप बीच में नॉर्मल फूल वाला डिजाइन बनवा सकती हैं। सिर्फ एक उंगली पर ही डिजाइन बनवाएं। बाकि उंगलियों को आप चाहें तो खाली छोड़ सकती हैं या फिर फ्लावर डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
मिरर मेहंदी डिजाइन (Mirror Mehndi Design)

आपके देखा होगा कई ज्वलेरी में मिरर का काम होता है। उसी तरह आप चाहें तो इसे मेहंदी डिजाइन में भी बदल सकती हैं। बस हथेली के पीछे तीन मिरर बनाएं।
छोड़े से बड़े आकार के। फिर इसके एक कोने पर छोटे-छोटे फ्लावर के तीन-चार डिजाइन बना लें। इसके बाद चेन बीड्स बनाएं और एक-दूसरे से जोड़ लें। उगंलियों पर भी इसी डिजाइन को रिपीट करें।
इसे भी पढ़ें:फुलहैंड मेहंदी के ये डिजाइन बढ़ाएंगे आपके हाथों की खूबसूरती
ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन (Bracelet Mehndi Design)
अगर आपको ब्रेसलेट पहनना पसंद है? लेकिन मेटल से होने वाली स्किन एलर्जी के कारण आप इसे पहन नहीं पाती हैं? जिसके कारण आपके हाथ हमेशा खाली नजर आते हैं।
ऐसे में आप ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। लेकिन एक ट्विस्ट के साथ, जैसे फोटो में दिखाया गया है, कलाई पर सिंपल लाइन्स बनाएं और फिर चेन बनाएं। इसके बाद बीच में गोल फ्लावर वाला डिजाइन बनाएं।
इसे भी पढ़ें:कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन
हाथफूल मेहंदी डिजाइन (Hathphool Mehndi Design)

हाथफूल का फैशन दोबारा से शुरू हो गया है। यह ज्वेलरी देखने में बेहद खूबसूरती लगती है। क्योंकि इनका वजन काफी ज्यादा होता है,इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे पहन नहीं पाती हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपनी यह ख्वाहिश मेहंदी डिजाइन बनवा कर पूरी कर सकती हैं। (S अक्षर से लगाएं मेहंदी डिजाइन)
सबसे सिंपल डिजाइन में केवल जिग-जैक लाइन्स के साथ बिंदु है। इससे आपका हाथ भरा-भरा नजर आएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।