herzindagi
easy simple mehndi design for small hands

छोटे हाथों पर सुंदर लगते हैं मेहंदी के ये डिजाइन, आप भी करें ट्राई

अगर आपकी भी हथेलियां छोटी हैं, तो आपको मेहंदी डिजाइन का चयन करते हुए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-27, 14:00 IST

हर लड़की को हाथों में मेहंदी लगाना बहुत पसंद होता है। चाहे कोई भी कार्यक्रम हो या लड़की की शादी या गृह समारोह, महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। कई महिलाएं तो बस त्योहार का इंतजार करती हैं कि उन्हें मेहंदी लगाने का मौका मिलेगा। 

साथ ही महिलाएं  को अपने हाथों पर खूबसूरत और अलग-अलग तरह के मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद होता है। कई महिलाओं को समस्या यह होती है कि आखिर उनके हाथ पर किस तरह के मेहंदी डिजाइन अच्छे लगेंगे। 

अक्सर देखा जाता है कि मेहंदी डिजाइन की समझ नहीं होने की वजह से महिलाएं अपनी हथेलियों पर ऐसे डिजाइन लगवा लेती हैं, जो उनके हाथों पर अच्छे नहीं लगते। यह समस्या अक्सर छोटी हथेली वाली महिलाओं के साथ देखा जाता है। 

बारीक मेहंदी डिजाइन

easy and simple mehndi

अगर आपके हाथ छोटे हैं, तो आपको बारिक डिजाइन वाले मेहंदी डिजाइन का चयन करना चाहिए। इससे आपके हाथों पर डिजाइन खिल कर नजर आएंगे। अगर आप मोटे या बड़े डिजाइन अपने हाथों पर लगाएंगी, तो बस एक दो डिजाइन से ही आपका हाथ भर जाएगा। (मेहंदी के ये डिजाइन देखने में लगते हैं बेहद मॉडर्न)

इसे भी पढ़ें- Mehndi Designs: हाथों की हथेली है छोटी तो ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके लिए हैं परफेक्ट

 

मोटे और पतली कीप का प्रयोग करें

easy mehndi design

छोट हाथ वाली महिलाएं इस तरह के बेल डिजाइन अपने हाथों पर लगा सकती हैं। लेकिन इस तरह के डिजाइन बनाते समय आपको ध्यान रखना होगा कि आप दो तरह से मेहंदी डिजाइन बनाएं।

बॉर्डर पर आप मोटी कीप का प्रयोग करें और अंदर भरने के लिए पतले डिजाइन का प्रयोग करें। इस तरह के मेहंदी डिजाइन आपकी हथेली पर काफी सुंदर लगेंगे। 

इसे भी पढ़ें- 15 मिनट में हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन

क्रिस-क्रॉस मेहंदी पैटर्न डिजाइन

criss cross mehndi design

इस तरह के डिजाइन भी छोटी हथेली वाले हाथों पर काफी अच्छे लगते हैं। क्योंकि छोटी हथेली पर ज्यादा डिजाइन नहीं बन पाते। अगर आप मोर या किसी तरह के डिजाइन बनाएंगे, तो वह आपके हाथों पर काफी अजीब लगते हैं।

इसलिए इस तरह के सिंपल क्रिस-क्रॉस मेहंदी पैटर्न डिजाइन आप अपने छोटी हथेलियों पर ट्राई कर सकती हैं। इसके सिवा फ्लोरल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन भी छोटी हथेलियों पर काफी अच्छी लगती है। (मेहंदी डिजाइन टिप्स

छोटे हाथों पर नहीं अच्छे लगते इस तरह के डिजाइन

bharva mehndi design

अगर आपकी हथेलियां छोटी है, तो आपको भरवा मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहिए। अगर आप किसी फेस्टिवल पर मेहंदी डिजाइन लगा रही हैं तो सबसे बेस्ट है कि आप सिंपल मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।

भरवा मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर समझ नहीं आएंगे। इस तरह के मेहंदी डिजाइन के लिए काफी जगह चाहिए होती है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।