herzindagi
Simple mehndi designs ideas

15 मिनट में हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन

मेंहदी डिजाइन को बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन सर्च किए जाते हैं। यहां हम आपको 15 मिनट में बनने वाले डिजाइन के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-29, 17:06 IST

तीज-त्योहार हो या फिर शादी फंक्शन मेहंदी हाथों और पैरों पर लगाई जाती है। । इसे लगाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं आपने इसके कई सारे डिजाइन तो देख ही लिए होंगे। जिसको लगाकर हाथ और पैर दोनों सुंदर लगते हैं। कई बार मेंहदी डिजाइन हाथ के आकार के हिसाब से लगाए जाते हैं, तो कभी महिलाओं की पसंद के हिसाब से।

लेकिन हम आपको ऐसे डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे आप 15 मिनट में हाथों पर रचा सकती हैं। ये डिजाइन आशानी से बन जाते हैं और हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं।

मेहंदी डिजाइन-1

patti mehndi designs

अक्सर महिलाएं बोलती हैं उन्हें भरा हाथ मेंहदी डिजाइन चाहिए। लेकिन समय कम होने पर वो नहीं बन पाता। ऐसे में आप पत्तियों के बेल डिजाइन को अपने हाथों में लगा सकती हैं। जिसकी डार्क आउटलाइन करें और अंदर शेड करें। ये डिजाइन 15 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही आपके हाथों को भरा-भरा दिखाएगा।

टिप्स: इस तरह के डिजाइन को आप घर पर भी बनवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन-2

Flower mehndi desings ideas

तीज-त्योहार पर आप बाहर से मेहंदी लगवाने जाती हैं। इस बार आप घर पर फूल बेल मेहंदी डिजाइन को ट्राई करें। ये डिजाइन काफी सिंपल होता है लेकिन लगने के बाद हाथों पर काफी अच्छा लगता है। इस तरह के डिजाइन के लिए आप किसी भी तरह का फूल बना सकती हैं, जो आसानी से बन जाए। इसमें आप शैड करें या फिर जिक-जैक डिजाइन को क्रिएट करें वो आपके ऊपर है।

मेहंदी डिजाइन-3

jewellery mehndi designs ideas

अगर आप अपनी दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी के लिए कोई अच्छा और सिंपल सा मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं तो ज्वेलरी बेल मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। ये सिंपल तरीके से बनाया जाता है, साथ ही हाथों में टैटू का लुक देता है। इसमें आप कलीरे में लटकने वाली झालर का डिजाइन या फिर किसी चोकर का डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आप बैक या फ्रंट हैंड दोनों जगहों पर लगा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

मेहंदी डिजाइन-4

Full hand mehndi designs ideas

अगर आपके हाथ लंबे है तो हैवी बेल मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट है। ये डिजाइन आप अपने हाथों में 15 मिनट में क्रिएट करा सकती हैं। इसमें आप पिकॉक या फिर स्कायर बनाकर उसे फील कर सकती हैं। चाहे तो जाली भी क्रिएट कर सकती हैं। ये जल्दी बन जाती है।

इसे भी पढ़ें: छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

ऐसे और भी डिजाइन हैं जो 15 मिनट में आसानी से हाथों पर लगाए जा सकते हैं। आपको ये मेहंदी डिजाइन कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Credit- (best_mehndi_designs1)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।