मेकअप के इन 3 स्‍टेप को अपनाएं और छोटे होंठों को बड़ा दिखाएं

अगर आपके होंठों का आकार आपके चेहरे के आकार के हिसाब से आपको ठीक नहीं लगता है, तो आपको यह आर्टिकल एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। 

how to shape your lips
how to shape your lips

चेहरा खूबसूरत लगे इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपकी आंख, नाक और होंठ शेप में हों, अगर इनमें से किसी का शेप भी ठीक नहीं होता है, तो चेहरे की सुंदरता भी प्रभावित होती है। हालांकि, सभी के नैन नक्‍श अलग-अलग होते हैं, इसलिए जरूरी नहीं है कि आपको नेचुरली सभी चीजें शेप में मिली हों। इसलिए मेकअप की मदद से आप आंख, नाक और होंठों को शेप दे सकती हैं।

हम आपको आंख और नाक को मेकअप के द्वारा शेप देने की टिप्‍स पहले ही बता चुके हैं, इसलिए आज हम आपको होंठों को शेप देने का तरीका बताएंगे। खासतौर पर अगर आपके होंठ बहुत अधिक पतले हैं, तो उन्हें बड़ा दिखाने लिए आप इस मेकअप टिप को अपना सकती हैं।

फेमस इंफ्लूएंसर Huda Kattan ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिप कॉन्टूरिंग के बारे में बताया है। अगर आपके होंठ भी पतले हैं, तो आपको भी एक बार इस मेकअप टिप को जरूर ट्राई करना चाहिए।

how to make small lips big

स्‍टेप-1

आपको सबसे पहले होंठों को अच्छी तरह से क्लीन करना है। होंठों पर अगर लिपस्टिक लगी हुई है तो उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। आप इसके लिए मेकअप रिमूवर या फिर बेबी ऑयल का प्रयोग कर सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Huda Kattan (@huda)

स्‍टेप-2

अब आपको अपने होंठों पर स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन बेस लगाना है। फाउंडेशन से अपने उपर और नीचे दोनों होंठों को कवर कर लें।

इसे जरूर पढ़ें: होंठों की केयर करने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें 'लिप सीरम'

 step lip makeup

स्‍टेप-3

इसके बाद आपको डार्क नीग्रो कलर की कॉन्टूरिंग पेंसिल से होंठों को शेप देना है। इस दौरान ध्‍यान रखें कि आप लिप लाइन के ऊपर एक लाइन ड्रॉ करें।

स्‍टेप-4

इसके बाद अपनी पसंद की लिपस्टिक को जो लिप लाइन बनाई है उसके अंदर फिल करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप लिपस्टि को लिप लाइन के बाहर न लगाएं, इससे आपके लिप का शेप बिगड़ सकता है।

इन चार स्‍टेप्‍स को फॉलो करके आप अपने मनचाहे आकार के होंठ पा सकती हैं। मगर आपको कुछ बालों को लेकर सावधानी भी बरतनी चाहिए -

  • अपने चेहरे के आकार के हिसाब से अपने होठों का आकार तय करें। अगर आपके चेहरे का शेप छोटा है तो आपको होंठों को बहुत अधिक मोटा शेप नहीं देना है।
  • अगर आपका चेहरा चौड़ा है और होंठों का शेप छोटा है तो आपको उसे लंबा आकार देना होगा।
  • अगर आपका चेहरा गोल है और होंठ पतले हैं, तो आपको उन्हें थोड़ा मोटा आकार देना है।
  • अगर आपके होंठ बड़े हैं और चेहरा छोटा है तो आप होंठों के आकार को थोड़ा छोटा भी दिखा सकती हैं।

अगली बार जब आप लिपस्टिक लगाएं, तो ऊपर बताई गई टिप्स को अपनाएं और होंठों को सही आकार दें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP