पतले होठों को बिना सर्जरी के बनाना है फुलर, तो आजमाएं ये टिप्स

आजकल इंटरनेट के ज़माने में अलग-अलग तरह के फैशन और ब्यूटी टिप्स और ट्रिक्स फेमस हो जाते हैं। ऐसे ही एक ब्यूटी टिप फुलर लिप्स हैं। इसमें अपने होठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए और उसे एक आकर्षक रुप देने के लिए इस शेप में किया जाता है ताकि वो थोड़ा फुलर दिखें। अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहती हैं तो अपने होठों को खूबसूरत लुक देने के लिए और फुलर बनाने के लिए इस आर्टिकल में बताए कुछ आसान टिप्स का अपनाएं। इन टिप्स के बारे में हमें डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन आईएलएएमईडी के संस्थापक और निदेशक, डॉक्टर अजय राणा जी बता रहे हैं।
होठों को एक्सफोलिएट करें

जिस तरह एक्सफोलिएशन स्किन के लिए जरुरी होता है, यह स्किन से डेड सेल्स को निकालकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है। ठीक उसी तरह होठों को एक्सफोलिएट करने से होंठ खूबसूरत और ग्लोइंग बनते हैं। अपने होठों को एक्सफोलिएट करने के लिए आप लिप एक्सफोलिएटर या टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह होठों से फ्लेक्स को निकालने में मदद करता है साथ ही साथ लिप्स में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे लिप्स और ज्यादा पिंक हो जाते हैं और यह होठों को एक नेचुरल फुलर या उभरा हुआ आकार देता है।
बॉडी को हाइड्रेट रखें
जब हम अपनी बॉडी को डिहाइड्रेटेड रखते हैं तो हमारे लिप्स बहुत छोटे दिखने लगते हैं। इसके लिए जरुरी है कि ध्यान रखें कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। यह नेचुरल रूप से लिप्स को फ्लफी लुक देने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:छोटे होंठों को दिखाना है बड़ा, यह मेकअप हैक्स आएंगे काम
लिप्स की एक्सरसाइज करें

लिप्स को फ्लफी लुक देने के लिए आप बहुत सारी लिप एक्सरसाइज को कर सकती हैं। यह लिप एक्सरसाइज कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करती हैं, जिससे आपके लिप्स फुलर और खूबसूरत दिखने लगते हैं। आप लिप एक्सरसाइज के लिए सीटी बजाना जैसी एक्सरसाइज कर सकती हैं। यह एक सिंपल सी एक्सरसाइज है जो आपके लिप मसल्स को और ज्यादा एक्टिव बनाती है।
बक्कल मसाज तकनीक
फुलर लिप्स के लिए सबसे आसान ट्रिक है कि आप बक्कल मसाज तकनीक से लिप्स की मसाज करें। यह लिप्स को उभारने में मदद करता है और फाइन लाइन्स को भी कम करता है। इसके लिए आप थोड़ा-सा फेस ऑयल लें, फिर अपनी इंडेक्स फिंगर से लिप्स के चारों ओर वी शेप बनाएं। इसके बाद आप अपनी उंगलियों को लिप्स के चारों ओर अपोजिट स्वाइप करें। यह फाइन लाइन्स को खत्म करता है और लिप्स को फुलर बनाता है।
दालचीनी का तेल

लिप्स को फुलर बनाने और उभार देने के लिए दालचीनी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप दालचीनी के तेल को डायरेक्ट लिप्स पर न लगाएं। इससे आपको जलन हो सकती है। इसके लिए आप दालचीनी के तेल को अपने लिप बाम के साथ मिक्स करें और होठों पर लगाएं। दालचीनी लिप्स की सबसे ऊपरी लेयर को इरिटेट और इंफ्लेम करता है, जिसके कारण लिप्स में ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है और यह लिप्स को एक फुलर और खूबसूरत लुक मिलता है।
ऑलिव ऑयल
आप चाहे तो एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल को पेपर के साथ मिक्स करके कुछ मिनटों के लिए होठों पर लगा कर छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद इसे अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद होठों पर मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आप को किसी प्रोडक्ट से एलर्जी है तो उसका उपयोग न करें, इससे आपको जलन हो सकती है।
पिपरमिंट ऑयल

आप फ्लफी लिप्स के लिए पिपरमिंट ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लिप्स को स्वेल कर देता है जिससे यह फुलर दिखने लगते हैं। साथ ही साथ पिपरमिंट ऑयल लिप्स में माइक्रो-सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिसके कारण लिप्स सुन्न पड़ जाते हैं। इनमें थोड़ा सा स्टिंगिंग सेंसेशन होता है और लिप्स फ्लफी दिखने लगते हैं। यह एक नेचुरल लिप प्लंपर की तरह काम करता है और होठों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें: पतले होंठों को बड़ा दिखाने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीका
मेकअप का इस्तेमाल
आप चाहे तो मेकअप की मदद से भी अपने होठों को फुलर बना सकती हैं या इसके लिए कंसीलर की मदद ले सकती हैं। इसके अलावा लिप पेंसिल या लिप ग्लॉस की मदद से भी लिप्स को उभरा हुआ आकार या फुलर बना सकती हैं।
आप भी एक्सपर्ट के इन टिप्स को आजमाकर अपने होठों को फुलर बना सकती हैं। ब्यूटी से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।