क्या मानसून में भी लगानी चाहिए चेहरे पर सनस्क्रीन?

त्वचा का ख्याल रखने के लिए आए दिन अपने स्किन केयर रूटीन में तरह-तरह के बदलाव करते हैं। ऐसे में सनस्क्रीन लगाना हम सभी जानते हैं कि त्वचा के लिए कितना जरूरी होता है। वहीं बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से त्वचा डैमेज हो सकती है।
वहीं एक मिथ यह भी है कि क्या मानसून के मौसम में त्वचा पर सनस्क्रीन को लगाना चाहिए या इसे स्किप किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं मानसून के मौसम में सनस्क्रीन लगानी चाहिए। इसके साथ में बताएंगे त्वचा की देखभाल करने के कुछ आसान हैक्स-
त्वचा को ड्राई होने से बचाएं (Sunscreen Prevents Dryness)
मौसम के हिसाब से त्वचा बदलती है और रूखी और बेजान होने लगती है। जिसके कारण त्वचा को पोषण देना बेहद जरूरी होता है। सनस्क्रीन में मौजूद तत्व त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करते हैं। साथ ही ये त्वचा में मौजूद सेल्स को रिपेयर भी करती है। कोशिश करें कि आप इसके लिए कम से कम एस.पी.एफ 30 से ज्यादा वाली सनस्क्रीन को चुनें। साथ ही स्किन केयर में सनस्क्रीन को स्किप करना बिल्कुल भी न भूलें।
इसे भी पढ़ें : Makeup Hack : प्राइमर की जगह इस चीज का करें इस्तेमाल, मेकअप रहेगा लॉन्ग-लास्टिंग
अल्ट्रावायलेट किरणों से करें रक्षा (Sunscreen Helps To Fight With Ultra Voilet Rays)
ये तो आप बेहद अच्छे से जानती होंगी कि सनस्क्रीन अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में मदद करता है, लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में अक्सर महिलाएं धूप सीखने के लिए सीधे बाहर बैठ जाती हैं। ये आपकी स्किन को बेहद तेजी से नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसलिए गर्मियों के साथ-साथ सर्दियों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें : Puffy Eyes : इन हैक्स को फॉलो कर पफी आईज से मिल सकती है राहत
स्किन को डैमेज होने से बचाएं (Sunscreen Helps To Make SKin Healthy)
आपको बता दें कि केवल सूरज की किरणों से ही नहीं बल्कि स्किन घर के अंदर मौजूद आर्टिफिशियल लाइट्स से भी डैमेज होती है। ये लाइट्स आपकी त्वचा में पिगमेंटेशन तथा झुर्रियां लाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं। इसलिए भले ही आप बाहर जाएं या न जाएं, लेकिन आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल रोजाना कम से कम दिन में 2 बार तक तो जरूर करें।
अगर आपको स्किन केयर से जुड़ी ये चीजें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।