Turmeric For Skin: उबटन में मिलाएंगी यह खास हल्दी, तो निखर सकता है आपका रंग; एक्सपर्ट से जानें

Haldi For Skin : सर्दियों के मौसम में त्वचा का का ध्यान रखने के लिए हल्दी बेसन का उबटन सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना गया है, मगर आमतौर पर देखा गया है कि महिलाएं उबटन बनाने के लिए किचन में रखी उसी हल्दी का इस्तेमाल कर लेती हैं, जिसका इस्तेमाल वो खाना बनाने में करती हैं। जब इस बारे में हमने स्किन केयर एक्सपर्ट एवं कॉस्मैटिक ब्रांड लीफोबेरी की फाउंडर गजल कोठारी से पूछा, तो उनका जवाब चौंका देने वाला है। गजल का कहना है, "खाने में पड़ने वाली हल्दी को चेहरे पर नहीं लगाया जा सकता है। इसके फायदे तो कुछ हैं नहीं, मगर नुकसान कई हैं।" गजल के मुताबिक सर्दियों में लगाने जाने वाले उबतन में कस्तूरी हल्दी पड़नी चाहिए।
वह कहती हैं, " कस्तूरी हल्दी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो लाती है, पिगमेंटेशन कम करती है और मुंहासों को नियंत्रित करने का काम करती है। गलत हल्दी इस्तेमाल करने से चेहरा पीला पड़ सकता है, त्वचा में जलन हो सकती है या रूखापन बढ़ सकता है।" तो चलिए आज हम इस लेख में गजल से जानते हैं कि हल्दी का इस्तेमाल त्वचा के लिए कैसे और कब करना चाहिए।
चेहरे पर कौन-सी हल्दी लगानी चाहिए?
त्वचा पर कस्तूरी हल्दी लगानी चाहिए। यह खासतौर पर स्किनकेयर के लिए उपयोग की जाती है। यह त्वचा को पीला नहीं करती। यह बहुत ही जेंटल होती है और त्वचा पर ग्लो लाती है। इसे रोज या अक्सर उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में स्किन केयर के लिए ऐसे इस्तेमाल करें हल्दी का पानी, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीके
किचन वाली हल्दी का त्वचा पर क्यों नहीं करना चाहिए उपयोग ?
रोजाना चेहरे पर साधारण हल्दी को लगाने से त्वचा पर वह पीला दाग छोड़ देती है। यह संवेदनशील त्वचा को इरिटेट कर सकती है।
हल्दी वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स किन लोगों के लिए फायदेमंद हैं?
हल्दी वाले उत्पाद खासकर डल या अनइवन स्किन टोन की समस्याओं को कम करने के लिए बहुत अच्छे से काम करते हैं। इससे मुंहासे व बैक्टीरिया की वजह से होने वाले ब्रेकआउट, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स सभी कम हो जाते हैं। ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए यह हल्दी बहुत अच्छी होती है। सनटैन और पैची स्किन की समस्या को भी इस हल्दी के इस्तेमाल से कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या भुनी हल्दी से चमकेगा चेहरा? एक्सपर्ट की जानें राय
यह सावधानी रखनी चाहिए:
बहुत ड्राई स्किन वाले लोग हल्दी का कम इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन और ज्यादा ड्राई हो सकती है। बहुत रिएक्टिव स्किन पर पहले पैच टेस्ट करें फिर इसकेा इस्तेमाल करें। यह एक तरह से ग्लो-बूस्टिंग, एंटी-एक्ने, एंटी-पिगमेंटेशन के लिए अच्छी होती है, मगर इसका चुटकी भर ही इस्तेमाल करन चाहिए।
तो अगली बार जब आप उबटन में हल्दी डालें तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें। यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।