Shahnaz Husain Tips: पुराने दाग-धब्बे कुछ दिनों में हो जाएंगे गायब अगर आज़माएंगी ये घरेलू तरीके

चेहरे पर दाग-धब्बे होने की कई वजह हो सकती हैं। कई बार मुंहासों की वजह से ना सिर्फ दाग बन जाते हैं बल्कि मुंहासे ठीक होने के बाद गढ्ढे छोड़ जाते हैं। वहीं अगर स्किन सेंसिटिव है तो तेज धूप के कारण डार्क स्पॉट्स भी हो जाते हैं। यह समस्या कोई नई नहीं है बल्कि इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, लेकिन यह समस्या और स्किन टाइप पर निर्भर करता है। मुंहासों की वजह से होने वाले निशान और गढ्ढों को हटाना काफी मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा के टिश्यू नष्ट हो जाते हैं, यही नहीं इन समस्याओं की वजह से त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है।
कभी-कभी यह निशान तेजी से बढ़ने लगते हैं। त्वचा पर मुंहासे इसको दागदार बना देते हैं और इस वजह से त्वचा अपनी चिकनी बनावट को खो देती है। मुंहासों के निशान को हटाने के लिए कई उपचार हैं, जिसमें लेजर थेरेपी, माइक्रो-डर्माब्रेशन, और केमिकल पीलिंग आदि शामिल हैं। वहीं इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन कहती हैं, कि केमिकल पील्स में शामिल रिस्क को ध्यान में रखते हुए मुंहासों के निशान को कम करने के लिए वेज पील उपचार तैयार किया है। यह डर्माब्रेशन पर आधारित क्लीनिकल ट्रीटमेंट हैं, यानी पौधों के अर्क से तैयार किया गया है।
वेज पील ट्रीटमेंट

इन दाग-धब्बों को ठीक करने के लिए ज़रूरी है कि सबसे पहले मुंहासों को ठीक किया जाए। इसके लिए अगर आप वेज पील ट्रीटमेंट लेना चाहती हैं तो इसे आपको हल्के हाथों से त्वचा पर रब करना है। कई ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं जो वेज पील से तैयार किए जाते हैं। बेहतर हो कि आप इसे होम केयर रूटीन में शामिल कर लें। हालांकि मुंहासों के निशान को ठीक होने में समय लगता है, इसलिए आपको 4 से 6 हफ्ते का इंतज़ार करना होगा। अगर निशान ज़्यादा हैं तो आपको अधिक समय लग सकता है, क्योंकि इसके लिए आपको कई सेशन लेने की आवश्यकता होगी।
इसे भी पढ़ें:मेयोनीज करेगी बालों की देखभाल, आजमाएं ये पांच हेयर मास्क
दाग-धब्बे हटाने के लिए करें स्क्रब

मुंहासों के निशान को हटाने के लिए कई घरेलू तरीके भी हैं। अगर निशान हल्के हैं तो घरेलू तरीके आज़मा कर आप इसे हमेशा के लिए हटा सकते हैं। अगर मुंहासे या रैशेज नहीं हैं, तो फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करें।
सामग्री
- चावल का पाउडर- 1 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
विधि
- चावल के पाउडर में दही को अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- अब इस पेस्ट को अपने फेस पर स्क्रब करें। ध्यान रखें कि आपको सर्कुलर मोशन में हल्के हाथ से स्क्रब करना है, ख़ासकर मुंहासे के निशान वाले क्षेत्रों पर।
- स्क्रब करने के बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें।
हफ्ते में दो बार अप्लाई करें ये फेस मास्क

स्किन केयर रूटीन में फेस मास्क बेहद महत्वपूर्ण है। मुंहासों की वजह से निशान बन गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए आप इस फेस मास्क को ट्राई कर सकती हैं। निशान हटाने के अलावा यह त्वचा को हेल्दी रखेगा।
सामग्री
- ओट्स- 3 चम्मच
- एग व्हाइट-1
- दही- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- नींबू या फिर संतरे का छिलका पाउडर-1 चम्मच(ऑप्शनल)
विधि
- ओट्स में इन सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिला लें और फेस पर अप्लाई करें। होंठ और आंखों को ध्यान में रखते हुए लगाएं।
- आधे घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ दें, फिर पानी से साफ कर लें।
- आप चाहें तो इस फेस पैक को बनाते वक़्त संतरे या नींबू के छिलके का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: जांघों के बीच होने वाले रैशेज के लिए ये 4 घरेलू नुस्खे आजमाएं
ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क

अगर इस घरेलू तरीके को आज़माने के बाद चेहरा ड्राई हो जाता है तो इसे लगाना बंद कर दें। इसकी जगह आप इस फेस पैक को ट्राई करें, इससे स्किन सॉफ्ट और शाइनी नज़र आएगी।
सामग्री
- दही- 2 चम्मच
- हल्दी- 1 चुटकी
विधि
- दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें, यह त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर करेगा।
फ्रूट फेस मास्क
दाग-धब्बे हटाने के लिए फ्रूट फेस मास्क भी बेहद असरदार है। इसके लिए पपीता के पल्प को लें और इसमें ग्रेटेड खीरा, टमाटर पल्प, और संतरा मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर इसे वॉश कर लें।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।