DIY: दही और तेज पत्ते से बने इस होममेड फेसपैक से पाएं सेलेब्स जैसा जादुई निखार

आमतौर पर तेज पत्ते का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। किसी भी सब्जी ,दाल या फिर चावल में सुगंध का तड़का लगाने का काम तेज पत्ता ही करता है। लेकिन जब यही तेज पत्ता आपकी त्वचा की रंगत को संवारे तो फिर बात ही क्या है। जब बात हो सौंदर्य की तो भला कौन अपनी खूबसूरती पर चार चांद नहीं लगाना चाहता है।
खासतौर पर लड़कियों की त्वचा ही उनकी पहचान होती है इसीलिए वो इसे निखारने का हर संभव प्रयास करती हैं। यहां तक कि वो महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स लेने से भी पीछे नहीं हटती हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं तेज पत्ते से बनने वाले ऐसे फैसपैक के बारे में जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिली-खिली नज़र आएगी और त्वचा की खोई रंगत भी वापस लौट आएगी
तेज पत्ता और दही का फेस पैक
वैसे तो तेज पत्ते का इस्तेमाल हमारे किचन की शान बढ़ाने में किया जाता है लेकिन जब इसी तेज पत्ते का पाउडर दही (दही के इन फैसपैक्स से पाएं खूबसूरती) में मिलाकर फेस पैक तैयार करते हैं तो इस पैक का इस्तेमाल चेहरे में सेलिब्रिटीज जैसा निखार ले आता है और बिना किसी मेकअप के भी आपकी त्वचा खूबसूरत लगने लगती है। हम ये भी कह सकते हैं कि अपनी सुगंध से किचन को महकाने वाला ये तेज पत्ता त्वचा के लिए भी वरदान साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:बनना चाहती हैं गॉर्जियस ब्राइड, तो फॉलो करें स्किन केयर के ये टिप्स
जी हां, तेज पत्ते का फेस पैक त्वचा के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स भी इसके सामने फीके पड़ जाएंगे। तो क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई किया जाए और अपने चेहरे में जादुई निखार लाया जाए। आइए जानते हैं कैसे बनेगा तेज पत्ते और दही का ये फेस पैक-
आवश्यक सामग्री
- दही -2 टेबल स्पून
- तेजपत्ते का पाउडर -1 /2 टी स्पून
- हल्दी -1 पिंच
- शहद-1 /2 टी स्पून
बनाने और इस्तेमालका तरीका
- ये फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले तेज पत्ते को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बना लें।
- एक बाऊल में आवश्यकतानुसार दही लें और उसमें तेज पत्ते का पाउडर अच्छी तरह से मिला लें।
- दही और तेज पत्ते के इस मिश्रण में हल्दी और शहद की उचित मात्रा मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- इस पैक को एक सार करते हुए अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें।
- पैक जब अच्छी तरह से सूख जाए तब चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
- इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाने से चेहरा खिला-खिला नज़र आएगा।
इसे भी पढ़ें : DIY: इस ईज़ी होममेड फुट मास्क से सर्दियों में बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती
अगर वर्क फ्रॉम होम करते हुए आप अपनी खूबसूरती पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं तब भी आप इस फेस पैक का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं। क्योंकि इसे बनाना जितना आसान है उससे कहीं ज्यादा आसान इसका इस्तेमाल करना है। इस फेसपैक का नियमित इस्तेमाल आपकी त्वचा तो निखारेगा ही साथ ही हल्दी के एंटीबायोटिक गुणों की वजह से त्वचा संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलेगा।लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।