काले घुटनों के लिए असरदार होंगे ये घरेलू नुस्खे

अक्सर महिलाओं की यह आदत होती है कि वह अपनी त्वचा पर ज्यादा ध्यान देती हैं, जिसके कारण शरीर के अन्य हिस्से डल पड़ जाते हैं। खासतौर पर कुछ हिस्से काले पड़ने लगते हैं। इनमें घुटने, कोहनी और अंडरआर्म्स शामिल है। इसका मुख्य कारण मेलानिन का अधिक बढ़ना है।
घुटनों का रंग डार्क होने की वजह से महिलाएं शॉर्ट ड्रेस पहनने से भी झिझकती हैं। ऐसे में महिलाएं स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का उपयोग करती हैं। हालांकि, आप चाहें तो कुछ नुस्खों को अपनाकर इस समस्या को कम कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके उपयोग से काले घुटने चमकदार हो जाएंगे।
घुटनों का रंग काला क्यों हो जाता है?
- सही तरह से घुटनों की सफाई ना करने की वजह से यह काल पड़ने लगते हैं।
- सन के अधिक एक्सपोजर के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
- कई बार दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के चलते भी शरीर के कुछ हिस्से काले पड़ने लगते हैं।
आलू का करें इस्तेमाल
डार्क स्पॉट्स और झाइयों की समस्या को कम करने के लिए त्वचा पर आलू का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि अगर स्किन जल जाए तो ठंडक पहुंचाने और निशान ना रहे इसके लिए भी आलू बेहद फायदेमंद होता है।
आलू में स्किन ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिसके कारण यब स्किन लाइटनिंग के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर आपके घुटने काले पड़ गए हैं तो आप आलू का उपयोग कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2-3 आलू
- नींबू की कुछ बूंदें
- कद्दूकस
क्या करें?
- सबसे पहले आलू को स्लाइस में काट लें।
- इसके बाद आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकालकर इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें।
- अब आलू के टुकड़े को घुटने पर कुछ देर रगड़ लें।
- फिर आलू के रस को घुटने पर कॉटन बॉल की मदद से लगा लें और कुछ देर मसाज करें।
- करीब 15 मिनट बाद घुटने को ठंडे पानी से साफ कर लें।(काले अंडरआर्म्स के लिए टिप्स)
- अगर आप रोजाना इस तरह से घुटनों पर आलू लगाएंगी तो यह साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए यह घरेलू उपाय दिखाएगा कमाल
दही से करें घुटनों का कालापन दूर
दही न केवल त्वचा को नरिश करती है बल्कि क्लींज करने का भी काम करती है। दही से डेड स्किन रिमूव होती है। वहीं दही के साथ सिरका मिलाने से यह प्रभाव को अधिक कर देता है और डिपिग्मेंटेशन में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच सिरका
इसे भी पढ़ें:बहुत काले हो गए हैं अंडरआर्म्स तो इन तरीकों से इन्हें करें ब्राइट
क्या करें?
- एक छोटे से बाउल में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच सिरका डालकर मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट को घुटनों पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। (हाथों का कालापन कैसे दूर करें)
- अब सादे पानी से घुटनों को धो लें।
- दही से बने इस पैक का इस्तेमाल करने से काले घुटने चमकदार हो जाएंगे।
- घुटनों पर रोजाना इस पेस्ट का उपयोग करें।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- आपको हमेशा सनस्क्रीन लगानी चाहिए क्योंकि हानिकारक यूवी किरणों के कारण घुटनों का रंग काला पड़ सकता है।
- काले घुटनों का एक कारण हाइड्रेशन की कमी भी है। इसलिए आपको घुटनों को हमेशा मॉइश्चराइज करना चाहिए।
- अपनी डाइट पर भी ध्यान दें। ऐसी चीजें खाएं जिनमें विटामिन ए और ई पाया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।