Marwari Mehndi Designs: किसी भी खास मौके को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आपको मेहंदी के कई डिजाइन ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसके लिए आपको लेटेस्ट डिजाइन के साथ-साथ हाथों के आकार का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए आजकल बारीकी से बनाई गई राजस्थानी स्टाइल मेहंदी को खूब पसंद किया जाने लगा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं राजस्थानी स्टाइल मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस जिन्हें आप इस करवाचौथ के मौके पर लगाकर कर सकते हैं अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना।
चकोर डिजाइन राजस्थानी मेहंदी (Rajasthani Modern Mehndi Designs)
राजस्थानी के साथ-साथ मॉडर्न टच वाले डिजाइन को हाथों में बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप चकोर आकार के डिजाइन की मेहंदी के पैटर्न बना सकती हैं। हथेली के साथ-साथ आप इस तरह आप उंगलियों पर भी डिजाइन को लेकर जा सकती हैं और उंगलियों के लिए आप फूल-पत्ती पैटर्न को बारीकी से बना लें।
केरी डिजाइन राजस्थानी मेहंदी (Easy Keri Mehndi Designs)
केरी मेहंदी में आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप राजस्थानी स्टाइल की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो मारवारी डिजाइन की मेहंदी को हाथों में लगा सकती हैं। साथ ही बने जाल डिजाइन को बनाने के लिए आप कांटे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बेल डिजाइन राजस्थानी मेहंदी डिजाइन (Minimal Mehndi Designs)
अगर आप बारीकी से बने हुए मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से राजस्थानी पैटर्न को हाथों में बना सकती हैं। बता दें कि इसमें आप पैटर्न के अंदर अपने पति के नाम को छुपा कर भी लिख सकती हैं। इसमें आप चाहे तो छोटे-छोटे आकार की केरी के डिजाइन भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस
भरी उंगलियों वाला राजस्थानी मेहंदी डिजाइन (Karwa Chauth Special Mehndi Designs)
अगर आप केवल उंगलियों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से बारीकी से बना हुआ मेहंदी का पैटर्न बना सकती हैं। इस तरह से उंगलियों के लिए आप लाइन डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें। देखने में यह डिजाइन काफी मिनिमल और खूबसूरत नजर आएगा।
अगर आपको करवाचौथ के लिए खास राजस्थानी मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों