Bhai Dooj Mehndi Designs: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस

हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी के डिजाइंस को सोच-समझकर चुनना बेहद जरूरी होता है। सही डिजाइन आपके हाथों को काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा।

mehndi design for bhai dooj

Bhai Dooj Special Mehndi Designs 2023: हाथों और पैरों में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है और इसे हर तीज-त्यौहार के मौके पर पर लगाया जाता है। हालांकि इसके कई तरह के डिजाइन आपको इन्टरनेट के जरिये मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार के हिसाब से ही मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहिए?

एक के बाद एक त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है और इस मौके पर अक्सर लम्बे हाथों के लिए मेहंदी का परफेक्ट डिजाइन चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस जो खासकर लम्बे हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे। साथ ही बताएंगे मेहंदी लगाने के कुछ खास टिप्स।

पीकॉक मेहंदी डिजाइन (Easy Peacock Mehndi Design)

peacock mehndi design

अगर आप थोड़ा अलग डिजाइन के मेहंदी का पैटर्न बनाना चाहती हैं तो इस तरह से मोर के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आप कट-आउट डिजाइन में बना सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करता है।

मॉडर्न मेहंदी डिजाइन (Modern Mehndi Designs)

cut out full hand mehndi design

अगर आपके हाथ लम्बे और चौड़े हैं तो बारीकी से बना हुआ डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगा। इस तरीके के मेहंदी पैटर्न को आप चुन सकती हैं। बता दें कि कट आउट डिजाइन देखने में मॉडर्न और ट्रेडिशनल वाइब देने में मदद करेगा।

बैक हैण्ड मेहंदी डिजाइन

back hand mehndi design

हाथों के बैक में अगर आप भरे हुए डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के बारीक डिजाइन पर एक नजर डाल सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप चाहे तो टूथपिक की मदद ले सकती हैं। वहीं इसके लिए आप कांटे की मदद भी ले सकती हैं।

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन (Mandala Art Mehndi Designs)

mandala art mehndi

मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो कांटे और टूथपिक की मदद से इस तरह से मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। वहीं हाथों की उंगलियों के लिए आप जाल या लाइन डिजाइन पैटर्न की मेहंदी लगा सकती हैं।

जाल मेंहदी डिजाइन

jaal mehendi desings for karwa chauth

अगर आपके हाथ लम्बे हैं और इन पर आप जाल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से चौड़े डिजाइन के पैटर्न को चुन सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के अंदर की ओर आप डॉट-डॉट कर करके पैटर्न बना सकती हैं। वहीं उंगलियों के लिए आप बारीक डिजाइन की लाइन बनाकर मेहंदी कम्प्लीट कर सकती हैं।

लाइन डिजाइन मेहंदी

line design mehndi

भरी उंगलियों के लिए इस तरह का डिजाइन आप आसानी से बना सकती हैं। इस तरह जा डिजाइन आपके लम्बे हाथों को सही चौड़ाई देने में सहायता करेगा। वहीं इस तरीके के डिजाइन को बनाने के लिए आप कांटे या टूथपिक की मदद ले सकती हैं। बता दें कि अंदर की तरफ डिजाइन को कम्प्लीट करने के लिए आप डॉट-डॉट कर मेहंदी लगा सकती हैं।

भरे हाथों वाली मेहंदी

full hand mehndi for long hands

लम्बे हाथों को भरा हुआ बनाना चाहती हैं तो इस तरह से जाल, केरी, फूल-पत्तियों से बने डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह का भरा हुआ डिजाइन खासकर शादी या करवाचौथ के समय आप लगवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीक डिजाइन को चुनें।

इसे भी पढ़ें:चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

कट-आउट डिजाइन मेहंदी

cut out mehndi for long hands

अगर आप मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके का मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीकी से बने हुए पैटर्न को चुनें। ऐसा बारीक डिजाइन बनाने के लिए आप सेफ्टी पिन की सहायता के सकती हैं।

बेल डिजाइन मेहंदी

bail  mehndi for long hands

लम्बे हाथों को आकर्षक लुक देने के लिए आप इस तरह के बड़े साइज की पत्ती और फूल के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों की शेप को सही तरीके से डिफाइन करने में सहायता करेगा। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकती हैं।

पिक्चर आर्ट मेहंदी डिजाइन

picture art mehndi

अगर आप बाहर से मेहंदी लगवा रही हैं या खुद मेहंदी लगाना अच्छे तरीके से जानते हैं तो इस तरह की तस्वीर आप अपने हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में खासकर हल्के हाथों के दबाव से शेडिंग की जाती है। साथ ही इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए आपको काफी बारीकी से डिजाइन को समझना बेहद जरूरी होता है।

अगर आपको लंबे हाथों के लिए मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP