नई दुल्हन गणगौर पूजा पर ऐसे करें राजस्थानी मेकअप दिखेंगी घणी चोखी, यहां सीखें स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप करने का तरीका

Rajasthani makeup for gangaur puja 2025: यदि आप भी गणगौर पूजा में खुद को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो आज हम आपको राजस्थानी मेकअप करने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप खुद ही घर पर आसानी से कर सकती हैं।
Step by Step Makeup Tutorial

भारत देश में पूरे साल कोई न कोई त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें से बहुत से पर्व सुहागिन स्त्रियों के लिए बनाए गए हैं। जिनको वो अपने पति की लंबी आयु के लिए हर साल रखती है अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं हर क्षेत्र के अपने फेमस त्योहार होते हैं। जिनको वहां के लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। हर फेस्टिवल अपनी एक खास विशेषता और महत्व रखता है। ठीक उसी तरह राजस्थान में गणगौर पूजा का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह-श्रृंगार करके अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की व्रत रखकर सच्चे मन से भगवान शिव और पार्वती की उपासना करती हैं।

वैसे तो यह त्योहार देशभर के कई हिस्सों में मनाया जाता है, लेकिन राजस्थानी लोगों का यह खास पर्व है। ऐसे में पारंपरिक राजस्थानी लुक में तैयार होकर पूजा करने का अलग ही अहसास होता है। यदि आप भी गणगौर का व्रत रखती हैं और ससुराल में इस बार आपकी पहली गणगौर है तो आज हम आपको राजस्थानी मेकअप लुक को करने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप आसानी से घर पर ही कर सकती हैं। आइए जानें स्टेप-बाय-स्टेप करने का तरीका। जिसको करने के बाद आप गणगौर पूजा पर घणी चोखी नजर आएंगी। इस मेकअप को करने का तरीका हमें ब्यूटी एक्सपर्ट छाया आनंद ने बताया है।

गणगौर पूजा के लिए ऐसे करें मेकअप

rajputana makeup

आपको बता दें राजस्थानी या राजपुताना मेकअप थोड़ा बोल्ड और ग्लॉसी टच के साथ किया जाता है। ऐसे में यह राजस्थानी के ट्रेडिशनल ऑउटफिट घाघरा-चोली के साथ बेहद गजब का लुक देता है।

पहला स्टेप

primer

सबसे पहले आपको बेस के लिए फेस पर मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाकर जेल बेस प्राइमर अप्लाई करना है। इसे आप अपने हाथों की मदद से पूरे फेस पर फैलाएं।

दूसरा स्टेप

foundation

इसके बाद आपको कोई भी अपनी स्किन स्टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन लेकर फेस पर अप्लाई करना है और ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे फैलाना है।

तीसरा स्टेप

तीसरे स्टेप में आपको कंसीलर की मदद से आंखों, चिन और फोरहेड पर कंसीलर लगाकर ब्यूटी ब्लेंडर से फिर स्प्रेड करना है। साथ ही अब आप आपको कॉन्टूरिंग करनी है और इसको आप ब्रश की मदद से फैलाएं।

चौथा स्टेप

gangaur makeup tips

अब आपको आई मेकअप शुरू करना है और उसके लिए आप सबसे पहले कंसीलर आई लिड पर लगाएं। उसके बाद कोई भी लाइट कलर का शेडी लेकर पूरी आई लिड पर स्प्रेड करें। साइड में अपनी ड्रेस के मैचिंग का कोई भी डार्क कलर का आईशैडो कॉर्नर पर लगाएं दूसरी साइड दूसरे रंग का आईशैडो लगाएं। अब दोनों को ब्रश से मिक्स कर दें। आखिर में आप जेल ग्लिटर अप्लाई करें।

पांचवां स्टेप

eye liner

इसमें आपको अब फेस विंग लाइनर और मस्कारा अप्लाई करना है। ध्यान रहे राजपुताना मेकअप में लाइनर थोड़ा बोल्ड लगता है।

छटवां और आखिर स्टेप

how to do makeup at home

इसके लिए आपको अब आपको लूज पाउडर लेना है जिसको पूरे फेस पर अप्लाई करना होगा। इसके बाद आप गालों पर सिल्वर कलर का हाइलाइटर ब्रश से लगाएं। फिर आखिरी में मरून या लाल रंग की कोई भी लिपस्टिक शेड और मेकअप फिक्सर स्प्रे लगाकर अपना लुक कंप्लीट करें।

ये भी पढ़ें: ऑफिस जाने से पहले ऐसे करें लाइट आई मेकअप, बढ़ेगी आंखों की खूबसूरती

तो दोस्तों! है न एक आसान और शानदार मेकअप करने का तरीका। इसको आप गणगौर पर एक बार जरूर ट्राई करके खुद को राजस्थानी लुक दे सकती हैं। आपको देखकर हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा।

आपको मेकअप करने का यह तरीका कैसा लगा इसके बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/renumaheswari

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP