ब्यूटी ब्लेंडर का कर रही हैं इस्तेमाल तो इन बातों का रखें खास ध्यान

मेकअप करना हर महिला को पसंद है और परफेक्ट मेकअप करने के लिए महिलाएं कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इन सभी चीजों में ब्यूटी ब्लेंडर भी है। ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से आप फाउंडेशन, कंसीलर समेत अन्य प्रोडक्ट्स को स्किन में सही से अप्लाई कर पाती हैं। लेकिन, ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।
साफ-सफाई का रखें ध्यान

जहां मेकअप करने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ करना जरुरी है तो वहीं ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले इसे भी अच्छी तरह से साफ करें। अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर को बिना साफ किए इस्तेमाल करती हैं तो इसमें पनप रहे बैक्टीरिया स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर को शैंपू या साबुन की मदद से धो लें। इसके बाद आप इसे सूखा लें। वहीं पूरी तरह सूख जाने के बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं ब्यूटी ब्लेंडर को हफ्ते में एक दिन अच्छी तरह से डीप क्लीनिंग करें।
इसे भी पढ़ें- ब्यूटी ब्लेंडर को फ्रिज में रखने से मिल सकते हैं ये फायदे
सही तरह से करें ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल

जहां ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है तो वहीं स्किन पर इसे सही तरह से अप्लाई भी करना चाहिए। अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर को चेहरे पर रगड़ कर अप्लाई करती है तो स्किन को नुकसान हो सकता है। स्किन को किसी तरह का नुकसान न हो इसके लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर को रगड़ने से बचें और हल्का टैप करके मेकअप ब्लेंड करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले इसे साफ करें साथ ही इसे साफ जगह पर स्टोर करें ताकि इसमें फंगस न जमे
- ब्लेंडर को गीला करके इस्तेमाल करें ताकि मेकअप स्किन पर परफेक्ट अप्लाई हो।
- ब्यूटी ब्लेंडर को 2 या 3 महीने बदल लें साथ ही, जब इसमें फटने के निशान या बदबू आने लगे तो भी इसे बदल लें।
इसे भी पढ़ें- Makeup Tips : ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करना क्यों होता है जरूरी, जानें इसके फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: Freepik/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।