महंगे फेशियल की जरूरत नहीं, शादी से 1 महीने पहले लगाएं किचन की चीजों से बना ये उबटन

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन हर लड़की सबसे अलग ओरे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। दुल्हन बनने से कुछ महीनों पहले ही लड़कियां महंगे पार्लर पैकेजेस, केमिकल फेशियल और स्किन क्लीन-अप जैसी चीजों पर हजारों रुपये खर्च करती हैं। अगर आप भी शादी से ठीक पहले स्किन को तैयार करना चाहती हैं और नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको एक खास उपाय बताने जा रहे हैं, जो दुल्हनों के लिए बेस्ट हो सकता है।
असरदार ब्राइडल उबटन
अगर आप भी पार्लर के भारी खर्च से बचना चाहती हैं और स्किन पर कुदरती चमक पाना चाहती हैं, तो घर की रसोई में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर एक बेहतरीन उबटन तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उबटन और इसके फायदों के बारे में।

ब्राइडल उबटन बनाने के लिए सामग्री
किचन में रखी 5 कुदरती चीजें आपके नेचुरल होममेड उबटन बनाने में मदद करेंगी। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- कस्तूरी हल्दी
- 1 चम्मच चंदन पाउडर
- 1 चम्मच ओट्स पाउडर
- थोड़ा कच्चा दूध
- गुलाब जल
उबटन बनाने का सही तरीका
घर पर बना उबटन न सिर्फ चेहरे पर नेचुरल ग्लो देता है, बल्कि यह बाजार में मिलने वाले महंगे उबटन के मुताबिक सस्ता भी होता है।
- उबटन बनाने के लिए आप एक साफ कटोरी में बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर और ओट्स पाउडर लें।
- अब इन सभी पाउडर को आपस में अच्छी तरह मिला लें।
- इसमें अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कच्चा दूध या दही डाल दें।
- थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसे तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा पेस्ट न बन जाएं।
- अब इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए रख दें, ताकि सभी चीजें आपस में अच्छी तरह मिल जाएं।
यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं, इस हरियाली तीज नानी मां के इस देसी उबटन से निखारें चेहरा
उबटन लगाने का सही तरीका
उबटन लगाने से पहले इसे लगाने का सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है।
- इसका इस्तेमाल करने के लिए नहाने से 30 मिनट पहले पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा गुलाब जल या कच्चा दूध लगाकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं।
- इसके बाद ताजे पानी से त्वचा को धो लें और कोई हल्का मॉइश्चराजर लगा लें।
- इस उबटन को आप शादी से एक महीने पहले से इस्तेमाल करें।
- इसे आप हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
उबटन लगाने के फायदे
अगर आप शादी से पहले नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो आप घर बने इस उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके कई फायदे भी हैं।
- यह नेचुरल होममेड उबटन सनटैन और झाइयों को कम करने में भी असरदार हो सकता है।
- उबटन को रगड़कर छुड़ाने से नेचुरल ग्लो के अलावा चेहरे के बारीक अनचाहे बालों को भी कम किया जा सकता है।
- यह त्वचा की रंगत को एक जैसा बनाने में मदद करता है और कालेपन या टैनिंग को भी दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- जिद्दी बॉडी टैनिंग हटाने के लिए घर पर बनाएं मसूर दाल और चंदन का उबटन
निष्कर्ष:अगर आप भी शादी में नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो महंगे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स के बजाय घर पर एक खास और असरदार उबटन तैयार कर सकती हैं। रसोई में रखी प्राकृतिक चीजों से बना यह ब्राइडल उबटन त्वचा को बिना किसी नुकसान के प्राकृतिक, सुरक्षित और चमकदार निखार देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
- इस उबटन को हफ्ते में कितनी बार और किस समय लगाना चाहिए?
- इस उबटन को हफ्ते में 2 से 3 बार नहाने से आधा घंटा पहले लगाना सबसे सही रहता है। रोज-रोज उबटन लगाने से बचें ताकि त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म न हो।
- क्या यह उबटन चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है?
- जी हां, यह पारंपरिक उबटन दुल्हन के चेहरे, गर्दन, हाथों, पीठ और पूरे शरीर की टैनिंग साफ करने तथा निखार बढ़ाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्राकृतिक है।
- क्या इस उबटन से अनचाहे बाल और टैनिंग भी साफ होती है?
- बिल्कुल, जब उबटन हल्का सूख जाए तो इसे सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं। इससे त्वचा की टैनिंग, मृत कोशिकाएं और चेहरे के हल्के रोएं धीरे-धीरे साफ होने लगते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।