Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

Ubtan for Glowing Skin: धूप से बेजान हुई त्वचा की खूबसूरती बढ़ा देगा ये खास उबटन, एक्सपर्ट ने बताया सस्ते में बनाने का आसान तरीका

Ubtan for Glowing Skin: अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने चेहरे पर होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो अब आप घर पर बना एक खास उबटन तैयार कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-01, 21:20 IST
image

गर्मी हो या सर्दी अधिकतर महिलाएं बदलते मौसम की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और त्वचा संबंधित समस्याओं को कम करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप गर्मी के मौसम में घर पर एक खास उबटन तैयार कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस खास होममेड उबटन को बनाने का सही तरीका क्या है।

चेहरे के लिए खास होममेड उबटन

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी स्किन पर हो रही परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर एक खास उबटन बना सकती हैं। इस उबटन को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2026-04-28T172322.983

उबटन बनाने के लिए सामग्री

  • पुदीने के पत्ते का पेस्ट
  • दही
  • नींबू का रस
  • गुलाब जल

यह भी पढ़ें- Facial Hair Removal: दर्द और पार्लर के बिना कम होंगे चेहरे के अनचाहे बाल, दादी मां का यह देसी उबटन आजमाएं

उबटन बनाने का तरीका

घर पर खास उबटन बनाने के लिए आप सबसे पहले पुदीने की पत्तियों से पेस्ट बनाएं।
इस पेस्ट में थोड़ा दही और नींबू का रस मिला दे।
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और इसमें ऊपर से थोड़ा गुलाब जल मिला दें।
अब आपका खास होममेड उबटन बनकर तैयार है।
इसे आप अपने चेहरे पर कम से कम 40 मिनट के लिए लगाकर रखें।

01 (30)

उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं।
इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
अगर आप इस उबटन का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। आप इस उबटन का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे लगाने से पहले आप अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- Dadi Maa का यह उबटन लगाएं, गर्मियों में चेहरा पर आएगा गजब का निखार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।