Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

महंगे फेशियल से नहीं, इस हरियाली तीज नानी मां के इस देसी उबटन से निखारें चेहरा

हरियाली तीज पर अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन पार्लर में जाकर महंगे फेशियल पर पैसे खर्च करने का मन नहीं है, तो आप नानी मां के इस देसी उबटन से भी ग्लास स्किन पा सकती हैं।  
Updated:- 2026-08-14, 02:42 IST
besan milk ubtan for glowing skin

हरियाली तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सजने-संवरने से लेकर ट्रेडिशनल कपड़ों और मेंहदी तक, हर चीज की अपनी अहमियत होती है। इस दिन नेचुरल ग्लो पाने के लिए महिलाएं, त्यौहार से पहले महंगे फेशियल करवाती हैं, ताकि इस खास दिन पर उनका चेहरा चांद सा चमक सके। अगर आप भी हरियाली तीज के मौके पर Glowing Skin पाना चाहती हैं, लेकिन आपका बजट पार्लर में पैसे खर्च करके महंगे फेशियल करवाने का नहीं है, तो आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर नानी मां के इस देसी उबटन से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

चेहरे के लिए खास है बेसन और दूध का उबटन

हमारे भारतीय घरों में पीढ़ियों से बेसन और दूध का इस्तेमाल स्किनकेयर में होता आया है। यह पारंपरिक उबटन, टैनिंग दूर करने के साथ स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा की डीप क्लीनिंग होती है और चेहरे पर निखार आता है।

glowin skin homemade ubtan

कैसे तैयार करें बेसन और दूध का उबटन?

इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल कुछ ही चीजों से आप इसे बना सकती हैं और ये सभी चीजें घर में आसानी से मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Rice Paper Facial: डल और ड्राई स्किन से पाना है छुटकारा? ट्राई कर सकती हैं राइस पेपर फेशियल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1-2 चम्मच दूध
  • चौथाई चम्मच हल्दी
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा गुलाब जल
  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर

बनाने का तरीका

  • एक कटोरी में बेसन और कॉफी लें।
  • उसमें धीरे-धीरे दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला सकती हैं।
  • ध्यान रखें कि पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।

Ubtan for glowing skin

इस उबटन को चेहरे पर कैसे लगाएं?

उबटन को बनाने के साथ ही इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका जानना भी बहुत जरूरी है, तभी आपको इसका असर नजर आएगा।

  • उबटन लगाने से पहले चेहरा हल्के फेस वॉश से साफ कर लें।
  • अब इस उबटन को चेहरे और गर्दन पर हल्की परत में लगाएं।
  • इसे करीब 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • जब उबटन थोड़ा सूख जाए, तो चेहरे पर जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से पानी की मदद से इसे साफ करें।
  • इसके बाद चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

 

यह भी पढ़ें- Kiwi Facial सिर्फ 15 मिनट में करें, हरियाली तीज पर चांद सा चमकेगा चेहरा


हरियाली तीज पर चेहरे को निखारने में नानी मां का यह उबटन मदद कर सकता है। यूं तो इस उबटन में इस्तेमाल की गई सभी चीजें पूरी तरह नेचुरल हैं, लेकिन फिर भी इसके इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।