महंगे टोनर नहीं, बारिश के मौसम में गुलाब जल से करें स्किन की देखभाल

मानसून में उमस के कारण त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता खोने लगती है। ऐसे में गुलाब जल एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है जो न केवल चेहरे की नमी बनाए रखने में मदद करता है बल्कि नेचुरल टोनर के रूप में काम करता है। मानसून के दिनों में चेहरे पर कुछ भी लगा लें, थोड़ी देर बाद या तो मेकअप खराब हो जाता है या फिर पसीने और उमस के वजह से चिपचिपाहट होने लगती है। ऐसे में गुलाब जल का स्प्रे चेहरे की गंदगी हटाने में मदद करता है। इसलिए मानसून के दिनों में कई लोग बैग में गुलाब जल की छोटी सी बोतल रखते हैं। आप चाहें तो गुलाब जल को कई तरह से प्रयोग में ला सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे गुलाब जल की शुद्धता भी उतनी ही मायने रखती है। आइए एक्सपर्ट से गुलाब जल के और भी गुणों के बारे में जानते हैं, साथ ही लगाने के तरीके भी समझते हैं। इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा जानकारी दे रही हैं।
गुलाब जल के गुण
गुलाब जल में एंटीआक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण होने के कारण त्वचा का पीएच संतुलित रहता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। यह सबसे बहुमुखी प्राकृतिक स्किनकेयर सामग्रियों में से एक है,जिसे आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

अतिरिक्त तेल नियंत्रित करना
उमस के कारण त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिससे पोर्स (रोमछिद्र) बंद हो जाते हैं। नेचुरल टोनर की तरह गुलाब जल चेहरे से अतिरिक्त तेल कम करके पोर्स को साफ रखता है। आप चाहें तो रात में घर आकर चेहरे को धोकर गुलाब जल से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं।
जलन शांत करना
पसीना या उमस के मौसम में त्वचा में खुजली, रैशेज और लालिमा होना आम है। गुलाब जल के एंटी-इनफ्लेमेटरी गुणों के कारण चेहरे को तुरंत ठंडक पहुंचती है।
मुंहासों से बचाव
मानसून के दिनों में चेहरे पर दाने और कील-मुंहासे निकल आते हैं। उन्हें रोकने के लिए गुलाब जल प्रयोग किया जाता है।
तरोताजा रखता है- गुलाब जल चेहरे का प्राकृतिक निखार बनाए रखने में मदद करता है। बाहर से आने के बाद गुलाब जल से चेहरा धोने से फ्रेश और तरोताजा महसूस होता है। जैसे पूरे दिन की थकान निकल गई।
मेकअप हटाने में मददगार
चेहरे का मेकअप हटाने में भी गुलाब जल मददगार है। यह एक तरह के क्लींजर के रूप में कार्य करता है। इसमें कोई केमिकल नहीं होता।
कैसे करें प्रयोग?
- गुलाब जल लगाने का सही तरीका भी बहुत जरूरी है। सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से साफ करें।
- इसके बाद काटन पैड या स्प्रे बोतल की मदद से जल को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे अपने आप सूखने दें और फिर अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का माइश्चराइजर लगाएं।
- इससे स्किन फ्रेश भी रहेगी और ओवर ड्राई भी नहीं होगी।

- ऑयली स्किन वाले लोग दिन में दो या तीन बार भी गुलाब जल को फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मेकअप से पहले इसे टोनर की तरह लगाने से मेकअप ज्यादा स्मूद लगता है।
- आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे की प्राकृतिक निखार बनी रहती है।
- चंदन, हल्दी या बेसन में भी गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ये तीनों चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- K-Glow पाने के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं रोज वॉटर
यह है एक्सपर्ट की राय
ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा कहती हैं, मानसून आते ही लोग सोचते हैं कि हवा में नमी है तो स्किन अपने-आप हाइड्रेटेड रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ह्यूमिडिटी की वजह से स्किन पर पसीना, आयल और धूल-मिट्टी ज्यादा देर तक बनी रहती है। इससे पोर्स बंद हो सकते हैं, चेहरा चिपचिपा लगने लगता है और पिंपल्स की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए इस मौसम में स्किन को भारी उत्पादों की नहीं, बल्कि ऐसी केयर की जरूरत होती है जो उसे फ्रेश, साफ और बैलेंस रखे। इसलिए गुलाब जल को मानसून का एक बेहतरीन स्किन केयर पार्टनर माना जाता है।
लेखिका- सुमन अग्रवाल
यह भी पढ़ें- DIY Face Toner: घर पर बनाएं सस्ता ग्रीन टोनर, मॉनसून में चेहरे पर बना रहेगा ग्लो
अगर आपको यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।