जिद्दी बॉडी टैनिंग हटाने के लिए घर पर बनाएं मसूर दाल और चंदन का उबटन
-1790675284585.webp)
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से त्वचा रूखी और बेजान पड़ने लगती है। यही नहीं, टैनिंग जमा होने से चेहरा और शरीर काला नजर आने लगता है। अगर आप भी टैनिंग की वजह से अक्सर परेशान रहती हैं, तो अब बाजार के महंगे ट्रीटमेंट्स और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय घर पर ही रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया यह असरदार और केमिकल-फ्री होममेड बॉडी पॉलिशिंग पैक तैयार कर सकती हैं। यह होममेड पैक बिना किसी केमिकल के पूरी तरह सुरक्षित, किफायती और असरदार साबित हो सकता है।
लाल मसूर और चंदन से पॉलिशिंग पैक कैसे बनाएं?
लाल मसूर और चंदन से तैयार यह पारंपरिक पॉलिशिंग पैक आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पुराने समय में लोग इसी तरह के होममेड पैक का इस्तेमाल करके नेचुरल तरीके से टैनिंग को कम करते थे। आइए जानते हैं इस खास पॉलिशिंग पैक को तैयार करने का तरीका और इसके लिए किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी -
-1790675310837.webp)
पॉलिशिंग पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
मसूर दाल और चंदन दोनों ही स्किन केयर के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। इस होममेड पैक को बनाने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत पड़ेगी -
- दरदरी पिसी हुई आधी कटोरी लाल मसूर दाल
- चंदन पाउडर
- चुटकी भर कस्तूरी हल्दी
- 2 चम्मच कच्चा दूध
- आधा चम्मच ताजी मलाई
- दही
- गुलाब जल
यह भी पढ़ें- त्वचा पर चाहिए नेचुरल चमक? आज ही आजमाएं मलाई का ये खास घरेलू नुस्खा
होममेड पॉलिशिंग पैक बनाने और लगाने का तरीका
इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे -
- सबसे पहले मसूर दाल को मिक्सी में पीसकर थोड़ा दरदरा पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में चंदन और कस्तूरी हल्दी मिलाएं।
- इसमें थोड़ा कच्चा दूध, मलाई और दही मिलाकर तब तक फेंटें जब तक कि यह एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।
- नहाने से 30 मिनट पहले इस पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन, हाथ, पैर, कोहनी और जहां-जहां ज्यादा टैनिंग है, वहां अच्छी तरह लगा लें।
- 30 मिनट के बाद जब यह हल्का सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा गुलाब जल लेकर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करते हुए इस पेस्ट को त्वचा से छुड़ा लें।
मसूर दाल और चंदन पॉलिशिंग पैक के फायदे
मसूर दाल और चंदन के इस खास कॉम्बिनेशन के त्वचा के लिए कई फायदे हैं -
- मसूर दाल में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करते हैं और त्वचा से डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालते हैं।
- चंदन में कूलिंग एजेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

पॉलिशिंग पैक इस्तेमाल का तरीका -
आप इस पॉलिशिंग पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं। इसे हमेशा नहाने से पहले इस्तेमाल करें और पैक निकालते समय गुलाब जल का उपयोग जरूर करें। इस पैक को कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद ही धोएं। बॉडी पॉलिशिंग पैक का इस्तेमाल करने के बाद त्वचा पर नारियल तेल या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें- Jamun Powder Face Scrub: जामुन की गुठली से घर पर ऐसे तैयार करें खास स्क्रब, टैनिंग के लिए है बेस्ट
निष्कर्ष:अगर आप भी अभी तक मसूर की दाल का इस्तेमाल सिर्फ किचन तक ही सीमित रखती थीं, तो अब आप अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए भी इसका फायदा उठा सकती हैं। मसूर दाल और चंदन का यह प्राकृतिक पॉलिशिंग पैक जिद्दी टैनिंग कम करने में मदद करेगा और आपकी स्किन को एकदम सॉफ्ट और चमकदार बनाएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
- क्या मसूर दाल और चंदन का उबटन सच में जिद्दी टैनिंग को दूर कर सकता है?
- जी हां, लाल मसूर दाल एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है जो डेड स्किन और टैनिंग की परत को हटाती है, जबकि चंदन में ब्लीचिंग और कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो त्वचा के कालेपन को हल्का करके रंगत में तुरंत सुधार लाती हैं।
- इस उबटन को हफ्ते में कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए?
- बॉडी टैनिंग हटाने के लिए इस उबटन का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार करना काफी होता है। रोज इस्तेमाल करने से त्वचा का प्राकृतिक मॉइश्चर कम हो सकता है।
- क्या यह उबटन सेंसिटिव या पिंपल्स वाली स्किन के लिए भी सुरक्षित है?
- चंदन की ठंडी तासीर सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हालांकि, अगर चेहरे पर एक्टिव पिंपल्स हैं, तो दाल को बहुत महीन पीसें और त्वचा पर बहुत तेज रगड़ने से बचें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।