अनार से 3 तरह बनाए फेस पैक, कील-मुंहासे के साथ-साथ डेड स्किन से भी मिलेगा छुटकारा

कील-मुंहासे चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए अनार का फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 face mask
 face mask

मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करती, लेकिन इसके बावजूद फायदा नहीं होता। महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट और स्किन ट्रीटमेंट के बाद भी मुंहासे जाने का नहीं लेते हैं। समय के साथ यह समस्या लड़कियों में बढ़ती ही जा रही है। हालांकि इस समस्या से निपटने के लिए त्वचा की देखभाल के साथ हेल्दी डाइट का होना भी बहुत जरूरी है। वहीं त्वचा की देखभाल की बात करें तो कुछ घेरलू तरीके हैं जिसे आजमाने के बाद मुंहासे को हमेशा के लिए बाय-बाय कर सकती हैं।

घरेलू उपाय के तौर पर अनार से बने फेस पैक बना सकती हैं। यह न सिर्फ मुंहासे बल्कि त्वचा में जमी गंदगी और डेड सेल को भी दूर करता है। घर पर अलग-अलग तरीके से अनार का फेस बनाया जा सकता हैं। खास बात है कि अनार के छिलके और दाने दोनों ही फेस पैक बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए अनार के साथ-साथ कुछ चीजों की जरूरत होती है जो आसानी से घर में उपलब्ध होते हैं। नियमित इसके इस्तेमाल से आप त्वचा की खोई हुई चमक दोबारा पा सकती हैं।

अनार दही फेस मास्क

face mask

मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए अनार के रस और दही से बना फेस मास्क बनाकर लगा सकती हैं। यह न सिर्फ आपको ताजगी प्रदान करेगा बल्कि इससे कील-मुंहासे जैसी समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं। इसे बनाने के लिए अनार और दही का पेस्ट बनाएं और उसे करीबन 20 से 30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं रखें। 20 मिनट बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। मुंहासे दूर करने के लिए प्रभावी तरीका में से एक है।

इसे जरूर पढ़ें:मुहांसों और झाइयों का काल है जायफल, बस आजमाएं ये 3 तरीके

अनार के छिलके से बनाए फेस मास्क

pomegranate mask for acne

मुंहासे की समस्याको दूर करने के लिए अनार के छिलके से फेस मास्क बना सकती हैं। इसके लिए अनार के छिलके को निकाल लें। अब इस छिलके को एक बर्तन में रखकर पानी में थोड़ी देर के लिए उबालें। उबल जाने के बाद इसे छान लें और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। जब यह हल्का ब्लेंड हो जाए तो उसमें एक छोटा ढक्कन गुलाब जल्द मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बेहतर रिजल्ट के लिए फेस मास्क लगाकर 2 मिनट के लिए स्टीम भी ले सकती हैं। थोड़ी देर पर ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Homemade Hair Dye: आसान स्‍टेप्‍स में करें बालों में नेचुरल बर्गंडी कलर

अनार- नींबू फेस मास्क

pomegranate and lemon face mask

ऑयली स्किन वालों के लिए मुंहासे की समस्या आए दिन होती रहती है। ऐसे में अनार और नींबू का रस दोनों ही फायदेमंद है। यह न सिर्फ मुंहासे की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं बल्कि दाग, निशान से निजात दिलाने में मदद करेंगा। इसके लिए लिए नींबू और अनार का रस बराबर मात्रा में मिला लें और इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। समय पूरा होने पर ठंडे पानी से साफ कर लें। अनार में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो न सिर्फ रोमछिद्रों खोल देते हैं बल्कि त्वचा को अंदर से साफ करते हैं। हेल्दी त्वचा पाने के लिए अनार का फेस मास्क के साथ इसे अपनी डाइट में भी शामिल करें।

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और ब्यूटी से जुड़ी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहिए हरजिंदगी से।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP