घर पर नीम से करें पेडीक्योर, जानें तरीका

हर मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। यह बात तो हम सभी अच्छी तरह से समझते हैं, लेकिन त्वचा केवल चेहरे की ही नहीं बल्कि पैरों की स्किन तथा नाखूनों का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी होता है।
वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी जी का कहना है कि घर पर पेडीक्योर करने के लिए आप नीम, गुलाब की पत्तियां और विटामिन-ई ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे करना चाहिए घर पर पेडीक्योर और वो भी स्टेप बाई स्टेप।
स्टेप 1
- सबसे पहले एक बाउल में करीब 10 नीम की पत्तियां पीस लें।
- इसके बाद आप हल्के गुनगुने पानी में इन पत्तियों को डाल लें।
- पानी डालने के लिए आप बाथ टब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब इस पानी में आप अपने पैरों को भिगों लें।पैरों की एड़ियों को प्यूमिक स्टोन की मदद से साफ भी कर सकती हैं ताकि एड़ियां फटने से बची रहे।
- आप करीब 10 मिनट तक अपने पैरों को भिगोया रहने दें।
इसे भी पढ़ें : पैरों की खूबसूरती निखारने के लिए क्या सच में जरूरी है पेडिक्योर? आइए जानें
स्टेप 2
- पैरों को पानी से बाहर निकालने के बाद आप साफ टब में पानी भरे और इसमें 10 से 15 गुलाब की पत्तियों की डालें।
- आप चाहे तो कच्चा दूध भी डाल सकती हैं।
- बता दें कि आप इसके लिए गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें। (हाथों की देखभाल ऐसे करें)
- करीब 10 मिनट तक पैरों को भिगोया रहने दें।
स्टेप 3
- आखरी स्टेप में आप अपने पैरों को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें।
- अपने नाखूनों को नेल फाइलर की मदद से शेप में लाएं।
- अब आप बादाम के तेल और विटामिन -ई की एक कैप्सूल को मिला कर अपने पैरों में लगाएं।
- अच्छी तरह से करीब 2 से 3 मिनट तक मसाज करें ताकि आपके पैर ड्राई न हो।
- इसी तरह से आप पेडीक्योर को हफ्ते में करीब 1 से 2 बार तक कर सकती हैं।
- ऐसा करने से आपके पैर मुलायम और सॉफ्ट रहे।
इसे भी पढ़ें : चावल के आटे से हटाए अपने पैरों की टैनिंग, जानें सही तरीका
अन्य टिप्स
- नीम आपके पैरों को डीप क्लींजिंग करने में मदद करेगा।
- साथ ही यह आपकी स्किन में होने वाले हर तरह के इन्फेक्शन को भी दूर करेगा। (टैनिंग कम करने के लिए फेस पैक)
- इसके अलावा अगर आपके पैरों में बदबू आती है तो गुलाब की पत्तियां और नीम इस परेशानी को खत्म करने में मदद करेगा।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये 3 स्टेप्स जिनसे आप कर सकती हैं अपने पैरों की देखभाल और पेडीक्योर करने का तरीका पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।