Foot Tanning : चावल के आटे से हटाए अपने पैरों की टैनिंग, जानें सही तरीका

(Feet Tanning Hindi) पैरों में टैनिंग होना बेहद आम बात होती है। लेकिन इसका समय रहते इलाज करना भी बेहद जरूरी होता है। वरना ये आपकी त्वचा की सुंदरता को फीका करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। टैनिंग होने का मुख्य कारण धूप में बाहर निकलना होता है। यह बात तो शायद सभी महिलाएं जानती ही होंगी।
वैसे तो महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए काफी तरह के अलग-अलग सैलून में जाकर पेडीक्योर करवाती हैं। जिससे वे पैरों की टैनिंग से जल्द छुटकारा पा सकें। लेकिन आपको बता दें कि ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू का कहना हैं कि अब आप अपने घर में मौजूद चावल के आटे से ही अपने पैरों में होने वाली टैनिंग से राहत पा सकती हैं, जानें।
उचित सामग्री (Ingredients You Need To Remove Foot Tanning)
- चावल का आटा
- मिक्सी में पीसा हुआ नहाने वाला साबुन
इसे भी पढ़ें : Hand Care Routine: हाथों को गोरा करने के लिए बिना पैसे खर्च किए अपनाएं ये घरेलू उपाय
कैसे करें इस्तेमाल (How To Use)
- इस घोल को बनाने के लिए आप नहाने के साबुन को मिक्सी के द्वारा अच्छी तरह से पीस लें।
- इसके बाद आप इसमें थोडा सा चावल का आटा मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें अपने पैरों को डालें।
- करीब 20 मिनट तक इसमें अपने पैरों को डूबा कर रखें।
- इसके बाद आप हल्के गुनगुने पानी से अपने पैरों को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें : टैन रिमूविंग में मदद करेंगे ये फ्रूट फेस मास्क
कैसे करता है ये काम (How It Works)
- चावल के आटे में पहले से ही स्किन-व्हाइटनिंग गुण मौजूद होता है।
- इसके अलावा चावल का आटा स्किन के डेड सेल्स को भी रिमूव करता है।
- साथ ही स्किन को रिपेयर करने में भी बेहद मददगार साबित होता है।
- साबुन त्वचा को साफ करने में मदद करता है।
- साथ ही पैरों को खुशबूदार बनाने में भी बेहद असरदार साबित होता है।
इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया गया एक्सपर्ट द्वारा ये घरेलू नुस्खा पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही फॉलो करें हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।