पपीता के छिलके का ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल, घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार

पपीता के छिलके में मौजूद पोषक तत्व स्किन को गहराई से साफ करने के साथ-साथ हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। आईए जानते हैं चेहरे के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
image

चेहरे पर होने वाली त्वचा संबंधित समस्याओं की वजह से अगर आप भी परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर पपीता के छिलके का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती है। यही नहीं आप पार्लर जैसा निखार घर बैठे भी पा सकती हैं। पपीता के छिलके में मौजूद पोषक तत्व स्किन को गहराई से साफ करने के साथ-साथ हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। आईए जानते हैं चेहरे के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

चेहरे के लिए पपीता के छिलके

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक पपीता के छिलके में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डेड स्किन और त्वचा संबंधित सभी परेशानियों को कम करने में बहुत कारीगर माने गए हैं। आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं। सबसे पहले आप पपीता के छिलके को निकालकर सीधा स्किन पर हल्के हाथ से रगड़ सकती हैं। ऐसा आपको 20 मिनट तक करना है, फिर आप अपना चेहरा साफ पानी से धो सकती हैं।

1 - 2025-06-24T162848.335

पपीता के छिलके से फेस पैक कैसे बनाएं

आप पपीता के छिलके से फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। इसका फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले आप पपीता के छिलके को टुकड़े में काटकर मिक्सर में पीसकर उसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट में थोड़ा एलोवेरा जेल और कच्चा दूध डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले। आपका फेस पैक बनकर तैयार है।

इन बातों का रखें ध्यान

अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा कर रखें। समय पूरा होने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती है। इसके बाद आप अपने फेस पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी कर सकती है। ऐसा आप हफ्ते में दो बार करें। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।

2 - 2025-06-24T162844.114

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:बदलते मौसम की वजह से हो रही है स्किन प्रॉब्लम, तो यह एक असरदार उपाय आप आजमा सकती हैं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP