सर्दियों में शरीर की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स

सर्दी आते ही शरीर की त्वचा ड्राई और रफ हो जाती है। यह समस्या खुले अंगो जैसे हाथों पर बहुत ज्यादा दिखाई देती हैं। अगर त्वचा नॉर्मली ड्राई रहती है तो सर्दी में समस्या और भी बढ़ जाती है। जी हां, हवा में नमी की कमी त्वचा की नमी चुरा लेती है।
गर्म पानी के इस्तेमाल से ड्राईनेस की समस्या ज्यादा हो सकती है। शरीर के जो अंग वास्तव में ड्राई हो जाते हैं, उनमें पैर, हाथों का पिछला भाग, घुटने और कोहनी शामिल हैं। सर्दियों के दौरान इन अंगों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। नहाने का समय शरीर को तरोताजा करने और उसे आवश्यक तेल और नमी प्रदान करने के लिए उपयुक्त होता है। वास्तव में, नहाने के तुरंत बाद जब त्वचा नम होती है तब बॉडी लोशन और क्रीम लगाना नमी को सील करने में मदद करता है।

ड्राईनेस के लिए अच्छे बॉडी लोशन का इस्तेमाल
शरीर के लिए कई तरह की क्रीम, लोशन और तेल उपलब्ध हैं। ड्राईनेस के आधार पर आप खुद के लिए हैंड और बॉडी लोशन या किसी अच्छी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल, क्रीम या लोशन लगाने के बाद, आपको अपने शरीर को रगड़ने के लिए लूफा या रफ तौलिये की आवश्यकता होगी। यह ड्राई त्वचा को स्मूथ करनेमें मदद करता है और त्वचा की सतह पर ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है, जिससे त्वचा ग्लोइंग रहती है।
यह घुटनों और कोहनियों जैसी रफ त्वचा के लिए विशेष रूप से सहायक होता है। सोपलेस शॉवर जैल सर्दियों में बेहतर होते हैं। आप चाहें तो ग्लिसरीन साबुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। बहुत ज्यादा ड्राईनेस से बचने के लिए साबुन के इस्तेमाल बचें।
इसे जरूर पढ़ें:मोबाइल फोन त्वचा को कैसे प्रभावित कर रहा है? शहनाज हुसैन से जानें
ऑयल का इस्तेमाल
नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाकर त्वचा पर मालिश करें। तिल का तेल या जैतून का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है या आप किसी भी वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस्तेमाल करने से पहले तेल को गर्म जरूर कर लें।

घरेलू नुस्खा
एक पारंपरिक घरेलू प्री-बाथ ट्रीटमेंट करें। इसके लिए बेसन को थोड़े से दूध या दही और एक चुटकी हल्दी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इससे शरीर को रगड़ें और नहाते समय धो लें। इससे शरीर की अच्छे से सफाई होती है।
माइल्ड साबुन का इस्तेमाल
नहाते समय माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें और बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल से बचें। अपने शरीर को लूफा या रफ तौलिये से रगड़ें, खासकर घुटनों और कोहनी की त्वचा पर। अगर ये दोनों जगह डार्क हैं तो नहाने से पहले नींबू को दो हिस्सों में काटकर मलें।
नहाने के बाद पैरों, हाथों के पिछले हिस्से, घुटनों और कोहनियों पर विशेष ध्यान देते हुए बॉडी लोशन या गाढ़ी क्रीम लगाएं और पोंछ लें। त्वचा के इन हिस्सों पर लोशन या क्रीम रगड़ें।
पैरों की देखभाल

सर्दियों की समस्याओं में एड़ियों का फटना काफी आम समस्या है। पैरों की रोजाना देखभाल करके, क्रीम से त्वचा की मालिश करके और उन्हें ठंडी और ड्राई हवा से बचाकर फटी एड़ियों को रोका जा सकता है। पैरों की उचित देखभाल से भी इस समस्या से निपटा जा सकता है।
नहाने से पहले पैरों और एड़ियों पर नींबू-हल्दी का मिश्रण लगाकर त्वचा पर मसाज करें। यह न केवल त्वचा को कोमल बनाता है बल्कि साबुन और क्लोरीनयुक्त पानी से त्वचा को ड्राई होने से भी बचाता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं और इस प्रकार यह संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है।
रात को सोने से पहले पैरों को करीब 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोएं। पैरों को भिगोने से पहले पानी में थोड़ा नमक और शैम्पू मिला लें। गर्म पानी एड़ियों की डेड स्किन को मुलायम बनाने में मदद करता है। डेड स्किन को हटाने के लिए प्यूमिक स्टोन या एड़ी के स्क्रबर की मदद से एड़ी को धीरे से रगड़ें। त्वचा पर किसी अच्छी क्रीम से मसाज करें। कॉटन के मोजे पहनकर सो जाएं। इसे रोजाना एक हफ्ते तक दोहराएं।
सर्दियों में शरीर की देखभाल के लिए कुछ सुझाव
- खुजली वाली त्वचा के लिए एक बाल्टी पानी में आधा कप सिरका मिलाएं। नहाने के बाद अंत में इसका इस्तेमाल करें। आप नहाने के पानी में एक चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। इसका नरम प्रभाव पड़ता है और थकान से राहत मिलती है।
- एक मुट्ठी मिल्का पाउडर ड्राई त्वचा को पोषण देने में मदद कर सकता है।
- आप बादाम के तेल को सूरजमुखी के तेल में मिलाकर और गुलाब या चंदन के तेल की कुछ बूंदों को मिलाकर खुद के लिए मसाज ऑयल भी बना सकती हैं।
- यह शरीर में बहुत अच्छी सुगंध छोड़ देता है और सुगंधित तेलों का उपयोग करने से कहीं बेहतर है जो बाजार में उपलब्ध हैं।
इसे जरूर पढ़ें:त्वचा को साफ़ और हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
आप सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए शहनाज हुसैन के बताए इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी शहनाज हुसैन की ब्यूटी टिप्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।