Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

फटी एड़ियों के लिए अपनाएं ये 3 नुस्‍खे, 2 दिनों में मिलेगा छुटकारा

फटी एड़ियों से परेशान हैं, तो पैरों को सॉफ्ट बनाने के लिए इस आर्टिकल में बताए 3 घरेलू नुस्‍खों में से अपनी पसंद का नुस्‍खा अपनाएं।  
Updated:- 2021-07-08, 10:01 IST
cure for cracked heels skin

फटी एड़ियां पैरों की एक सामान्य समस्या है, जो लगभग सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। लेकिन महिलाओं में गंभीर हो सकती है। ज्यादातर महिलाओं के लिए एड़ियों का फटना चिंता का विषय नहीं है, लेकिन नंगे पांव चलने पर परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में, अगर दरारें गहरी हों, तो बहुत दर्दनाक हो सकती हैं। ये दरारें अक्सर ब्‍लीडिंग का कारण बन सकती हैं। अब और चिंता न करें, क्योंकि सॉफ्ट पैरों को पाने का जादू आपके घर में ही मौजूद है। तो आइए फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए 3 असरदार घरेलू नुस्‍खों के बारे में जानें।

नमक से फटी एड़ियां होती हैं सॉफ्ट

ayurvedic remedies for cracked heels

सामग्री

  • नमक- 1 बड़ा चम्मच
  • ग्लिसरीन- 2 बड़े चम्मच
  • गुलाब जल- 2 बड़े चम्मच
  • गर्म पानी- 1 टब
  • प्‍यूमिक स्‍टोन/पैरों का स्क्रबर

विधि

  • गर्म पानी से भरे टब में नमक, 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
  • इस मिश्रण में पैरों को लगभग 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • अपनी एड़ियों को प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से स्क्रब करें।
  • फिर 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं।
  • चूंकि, यह एक चिपचिपा मिश्रण है, इसलिए मोजे पहनकर रात-भर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • सुबह गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा दो दिन तक रोजाना करें।

फायदे

  • सेल्‍स को नुकसान से बचाने के लिए गुलाब-जल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो ड्राई और डैमेज त्वचा को दूर करने में मदद करते हैं।
  • ग्लिसरीन एक प्रभावी मॉइश्चराइजिंग एजेंट है, जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है। यह गुण फटी एड़ियों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें:एक ही रात में फटी एड़ियों से छुटकारा पाने का एक आसान उपाय

पेट्रोलियम जेली करती है कमाल

remedies for curing cracked heels

सामग्री

  • पेट्रोलियम जेली- 1 बड़ा चम्मच
  • मॉइश्चराइजर
  • प्यूमिक स्‍टोन- 1
  • गर्म पानी

विधि

  • अपने पैरों को लगभग 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोएं।
  • ड्राई त्वचा को साफ करने के लिए प्‍यूमिक स्‍टोन का इस्‍तेमाल करें।
  • फिर पैरों की त्‍वचा को ड्राई करें और एड़ियों पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • नमी को सील करने के लिए इसके ऊपर पेट्रोलियम जेलीलगाएं।
  • फिर मोजे पहन लें। रात-भर इसे ऐसे ही रहने दें और सुबह पैरों को धो लें।
  • ऐसा रोजाना सोने से पहले करें।

फायदे

पेट्रोलियम जेली ड्राई और डैमेज पैरों में नमी जोड़ने में मदद करती है। यह बाहरी परत से पानी के नुकसान को कम करती है। यह त्वचा को स्‍मूथ और नमीयुक्त बनाती है। मोजे शरीर की गर्मी को नियंत्रित करने और मिश्रण की ताकत में सुधार करने में मदद करते हैं।

एलोवेरा का जादू

aloe vera for cracked heels

सामग्री

  • एलोवेरा जेल-
  • गर्म पानी- 1 टब
  • प्‍यूमिक स्‍टोन- 1
  • कॉटन के मोजे- 1 जोड़ी

विधि

  • एक टब को गर्म पानी से भरें।
  • फिर पैरों को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें।
  • 10 मिनट के बाद अपने पैरों को पानी से हटा दें।
  • डेड स्किन को हटाने के लिए इसे प्‍यूमिक स्‍टोन से स्क्रब करें।
  • फिर अपने पैरों को साफ पानी से धो लें।
  • इसके बाद एलोवेरा जेल की एक मोटी परत लगाएं और मोजे पहन लें।
  • इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह अपने पैरों को गुनगुने पानी से धो लें।
  • फर्क देखने के लिए इसे रोजाना 4-5 रातों तक दोहराएं।

फायदे

एलोवेरा में विटामिन-ए, सी और ई होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो इसे त्वचा के उपचार के लिए सही उपाय बनाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:ये होममेड 'क्रैक हील्स मास्क' लगाएं और फटी एड़ियों को कहें बाय-बाय

इन 3 घरेलू नुस्‍खे को अपनाकर आप भी फटी एड़ियों को सॉफ्ट बना सकती हैं। इन नुस्‍खों को अपनाने के बाद आपको 2 दिनों में ही फर्क महसूस होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।