herzindagi
image

Peel Off Mask For Glowing Skin: डार्क और डल स्किन के लिए घर पर बनाएं संतरे के छिलके का पील ऑफ मास्क, जानें फायदे

Peel Off Mask For Skin: चेहरे की सुंदरता अगर गायब हो रही है, तो ऐसे में आप मौसमी फल संतरे के छिलके का इस्तेमाल करके घर पर पील ऑफ मास्क बनाकर इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी जानकारी एक्सपर्ट द्वारा शेयर की गई है।
Editorial
Updated:- 2025-12-16, 18:26 IST

Orange Peel Off Mask For Skin Care: सुंदर चेहरे के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार हम बाजार में मिलने वाली क्रीम या फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं। इस बार आप मौसमी फल संतरे के छिलके का इस्तेमाल करके पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करें। इस मास्क को बनाने का तरीका आज हमारे साथ आर्टिकल में दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने शेयर की है, जिसे जानकर आप भी इसे घर पर तैयार कर सकती हैं और चेहरे की सुंदरता को दोबारा बढ़ा सकती हैं।

संतरे के छिलके साथ फेस मास्क बनाने की सामग्री

  • संतरे के छिलके का पाउडर- 2 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • कच्चा दूध- 1/2 चम्मच

3 - 2025-12-16T163808.605

संतरे के छिलके से पील ऑफ फेस मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले आपको संतरे के छिलके का पाउडर तैयार करना है।
  • इसे पीसकर एक कटोरी में डालें।
  • इसके बाद इसमें शहद को डालें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स करें और इसे थोड़ा थीक पेस्ट बनाने के लिए हल्का सा दूध डालें।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके रख दें।

2 - 2025-12-16T163806.134

संतरे के छिलके का पील ऑफ फेस मास्क चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ करना है।
  • फिर आपको इस फेस मास्क को ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगाना है।
  • इसे करीब 30 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें और सूखने दें।
  • फिर इसे हल्के हाथों से साइड-साइड से निकलना शुरू करें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपकी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आएगी।

1 - 2025-12-16T163810.349

 

इसे भी पढ़ें: घर पर पील ऑफ मास्क लगाते समय इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज

संतरे के पील ऑफ मास्क को लगाने के क्या फायदे होते हैं?

संतरे के पील ऑफ मास्क को लगाने से आपकी स्किन की ड्राईनेस दूर हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें शहद और दूध मिक्स होता है, जो चेहरे को ग्लो देता है और हाइड्रेट रखता है। इसलिए आप इसे हफ्ते में 1 बार जरूर ट्राई करें, ताकि आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ जाए।

इस तरीके को हमारे सा एक्सपर्ट ने शेयर किया है। आप भी इसे ट्राई करके लगा सकती हैं और चेहरे की डलनेस को कम कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर भी बनाया जा सकता है पील ऑफ मास्क, जानें कैसे 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।