herzindagi
peel off mask at home in hindi

DIY Peel Off Mask : घर पर इन चीजों से बनाएं पील ऑफ मास्क

घर पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर अब आप पील ऑफ मास्क भी बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-11-21, 17:58 IST

अपनी त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए आजकल हम और आप कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेते हैं। बता दें कि आजकल पील ऑफ मास्क लगाना काफी पसंद किया जा रहा है और मार्केट में आपको कई तरह के ऐसे मास्क मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर में मौजूद घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी पील ऑफ मास्क बना सकती हैं।

वहीं ब्यूटी और स्किन एक्सपर्ट श्रेया जैन का कहना है कि घर पर पील ऑफ मास्क बनाने के लिए जिलेटिन और कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि यह मास्क नार्मल से लेकर ऑयली स्किन टाइप के लिए बेस्ट रहेगा। तो आइये जानते हैं कि आप किस तरह से बना सकती हैं घर पर पील ऑफ मास्क और जानेंगे इसके फायदे।

expert on peel off mask

आवश्यक सामग्री

  • 1 से 1.5  चम्मच दूध
  • 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर 

इसे भी पढ़ें :  पिगमेंटेशन को कम कर सकती हैं घर में मौजूद ये 2 चीजें 

पील ऑफ मास्क के फायदे

  • बता दें कि पील ऑफ मास्क टैनिंग को रिमूव कर त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि यह मास्क स्किन के ऊपर जमी टैनिंग की लेयर को हटाने का काम करता है। (विटामिन-सी के फायदे)
  • साथ ही त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए पील ऑफ मास्क बेहद लाभदायक होता है।

ingredient to make peel off mask

कच्चे दूध के फायदे 

  • कच्चा दूध आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
  • स्किन में ग्लो लाने के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।
  • साथ ही ये स्किन को नमी पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें :  पाना चाहती हैं ग्लोइंग स्किन तो इस तरह से करें अमरूद का इस्तेमाल

बनाने का तरीका

यह विडियो भी देखें

peel off mask benefits

  • कैसे करें इस्तेमाल इसका इस्तेमाल आप गुनगुना होने तक करें।
  • इसे आप अपने चेहरे पर लगा लें।
  • ध्यान रहे कि इसे लगाने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी की मदद से धो लें।
  • इसके सूखने तक इंतजार करें।अब पील करते हुए इसे अपने चेहरे से हटा लें।

नोट - ध्यान रहें कि अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लीजिए, उसके बाद ही कोई भी हैक या घरेलू नुस्खा आजमाएं। साथ ही पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें और अगर आपको स्किन में जरा सी भी हलचल महसूस हो तो इस नुस्खे को बिल्कुल न आजमाएं।

 

इसी के साथ अगर आपको इन घरेलू चीजों से पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका और उसके फायदे पसंद आए हो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।