खुले बालों को इस तरह बनाएं स्टाइलिश, मिलेगा क्लासी लुक

महिलाएं अपने आउटफिट्स के साथ- सा अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी अवेयर रहती हैं। इसलिए हर ड्रेस के साथ डिफरेंट तरह के हेयरस्टाइल बनाना पसंद करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें बाल खोलना काफी पसंद होता है। हालांकि, कुछ महिलाओं के पास अपने बालों को स्टाइल करने का टाइम भी नहीं होता है इसलिए वो अपने बालों को सिंपल तरीके से स्टाइल करती हैं।
लेकिन अगर आप खुले बालों को सिंपल लुक देना चाहते हैं, तो आप उन्हें कई तरह से ट्विस्ट दे सकते हैं। जी हां, आज हम आपके साथ कुछ ऐसे ओपन हेयरस्टाइल लेकर आए हैं, जिन्हें आप हर ड्रेस के साथ बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
ओपन हेयर विद हाई बन
आप अपने खुले बालों को ट्विस्ट दे सकती हैं क्योंकि यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आप हर ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप पार्टी या अन्य किसी सेलिब्रेशन मेंस्टाइलिश लुकपाना चाहती हैं, तो आपके ओपन हेयर विद बन एकदम परफेक्ट है। इस हेयरस्टाइल को बनाना भी बहुत आसान है, कैसे आइए जानते हैं।
हेयरस्टाइल बनाने के लिए सामान
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर स्प्रे
- हेयर बैंड
हेयरस्टाइल बनाने का तरीका
- ओपन हेयर में हाई बन बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझा लें।
- फिर आपने आगे के बालों को लें और इसका हाई बन बना लें।
- इसे अच्छी तरह से हेयर पिन से पिनअप कर लें और बन को सेट होने दें।
- अब बन पर अच्छी तरह से हेयर स्प्रे कर लें ताकि आपके बाल सेट हो जाएं।
- बस आपका हेयर स्टाइल तैयार है।
इसे ज़रूर पढ़ें- 30 साल की महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 मिनट हेयरस्टाइल आइडियाज
ओपन हेयर विद हाफ फ्रेंच चोटी
अगर आप अपने बालों को क्लासी बनाना चाहती हैं, तो आप अपने आधे बालों में फ्रेंच चोटी स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन अगर आप सूट या फिर ट्रेडिशनल कपड़े ज्यादा पहनती हैं, तो आपके लिए यह हेयरस्टाइल एकदम परफेक्ट है, जिसे आप बहुत आसानी से बना सकती हैं कैसे आइए जानते हैं।
हेयरस्टाइल बनाने के लिए सामान
- हेयर पिंस
- कॉम्ब
- हेयर स्प्रे
हेयरस्टाइल बनाने का तरीका
- आप इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए अपने आगे के बालों की फ्रेंच स्टाइल में बांध लें।
- इस फ्रेंच को आप बालों को पिंस की मदद से सिक्योर कर लें।
- फिर इसे हेयर स्प्रे की सहायता से स्प्रे कर लें।
- पीछे के बालों को आप स्ट्रेट कर लें।
- बस आपका हेयरस्टाइल तैयार है।
पफ विद ओपन हेयर
आप अपने बालों को क्लासी बनाने के लिए पफ हेयरस्टाइलकर सकती हैं। क्योंकि आजकल पफ बनाने का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। हालांकि, पफ एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसका ट्रेंड काफी पुराना है। आप इस हेयरस्टाइल को न सिर्फ डेली वियर में स्टाइल कर सकती हैं बल्कि आप इसे किसी फंक्शन में भी स्टाइल कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल बनाने के लिए सामान
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर स्प्रे
- हेयर बैंड
हेयरस्टाइल बनाने का तरीका
- खुले बालों में पफ बनाना काफी आसान है क्योंकि इसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है।
- बस आपको अपने बालों को सुलझाना है और अपने आगे के बालों में पफ बनाना है।
- इसके लिए आप पफ स्टैंड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बस आप अपने पीछे के बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-फ्रिजी हो रहे बालों पर 5 मिनट में बन जाएंगी ये हेयरस्टाइल्स
आप इस तरह अपने खुले बालों को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।