कमर पर स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अपनाएं ये तेल

शरीर में कई तरह के बदलाव होने के कारण स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होने लगती हैं। यह समस्या तब ज्यादा उत्पन्न होती है जब आपकी बॉडी की ग्रोथ होती है यानी जब शरीर का आकार बढ़ता है। उदाहरण के तौर पर, जब आपका वजन बढ़ता है तो बॉडी में खिंचाव होता है और शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स उभर आते हैं। दूसरी ओर, अगर आपका वजन कम होता है तो भी शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होने लगती है। हालांकि, अमूमन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान ही स्ट्रेच मार्क्स की समस्या ज्यादा होती है।
स्ट्रेच मार्क्स होना कोई बीमारी नहीं है। यह एक शारीरिक अवस्था है और इसे ठीक किया जा सकता है। ज्यादातर स्ट्रेच मार्क्स समय के साथ फीके पड़ जाते हैं लेकिन कुछ स्ट्रेच मार्क्स बहुत जिद्दी होते हैं जो जाने का नाम ही नहीं लेते हैं। कई महिलाएं कमर पर स्ट्रेच मार्क्स होने की वजह से अपने पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं। वैसे तो आप बाजार में आने वाले कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स के जरिए स्ट्रेच मार्क्स को छुपा सकती हैं या फिर उन्हें हल्का कर सकती हैं। मगर यह बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होते हैं। इसलिए आप स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कुछ नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
चलिए हम आपको कुछ ऐसे ऑयल्स के बारे में बताते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में आपकी मदद करेंगे।
कैस्टर ऑयल और विटामिन-ई

कैस्टर ऑयल को हम हिन्दी में अरंडी का तेल भी कहते हैं जो कई तरह की समस्याओं के घरेलू उपचार करने में बहुत उपयोगी माना जाता है, क्योंकि यह तेल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के साथ कई तरह के फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने के साथ उसे फ्लेक्सिबल बनाए रखते हैं। इसलिए स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में अरंडी का तेल उपयोगी है। अगर आप इसके साथ विटामिन-ई को मिलाकर लगाएं तो आपको रिजल्ट जल्दी और बेहतर मिलेगा। तो चलिए हम अब आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका-
सामग्री
1 छोटा चम्मच-अरंडी का तेल
2 से 3 बूंदी -विटामिन-ई के कैप्सूल
विधि
- इस मिश्रण को बनाने के लिए आप एक कटोरी में अरंडी का तेल और विटामिन-ई के कैप्सूल को डालकर मिला लें।
- मिलाने के बाद इस मिश्रण से आप स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर अच्छे से मालिश करें।
- इस नुस्खे को दिन में दो बार अपना सकती हैं। अगर आप 2 से 3 महीने तक इस उपाय को अपना लेती हैं तो आपको रिजल्ट अच्छा मिलेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-Anti Ageing: 10 साल जवां दिखाने वाला ये सीक्रेट लता सभरवाल से आप भी जानें
ऑलिव ऑयल और अंडा

ऑलिव ऑयल को हम हिन्दी में जैतून का तेलभी कहते हैं, जो सेहत के साथ-साथ त्वचा को खूबसूरत बनाएं रखने में भी बहुत कारगार है। साथ ही, इसमें फाइबर, विटामिन,आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में भी यह तेल मददगार है। अगर आप इसके साथ एक अंडा भी मिला देंगी तो यह नुस्खा ज्यादा प्रभावी होगा क्योंकि अंडे में काफी प्रोटीन पाया जाता है जो सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकती हैं-
सामग्री
- 1- अंडे का सफेद भाग
- 2 चम्मच (मालिश करने के लिए)- जैतून का तेल
विधि
- आप एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग निकालें।
- फिर इसमें थोड़ा-सा (एक बूंद) जैतून का तेल मिला लें और स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर इसको 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- थोड़ी देर बाद जाकर इस स्थान को गर्म पानी से धो लें और फिर स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर जैतून के तेल की मालिश करें।
- इस मिश्रण का नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर ही आपको फायदा दिखेगा।
नारियल का तेल

नारियल का तेल बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ज्यादातर लोग अपने बालों की सेहत के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होने के साथ विटामिन-ई जैसे तत्व भी होते हैं। नारियल का तेल त्वचा में कसाव भी लाता हा, साथ ही स्ट्रेच मार्क्स को मिटाने के लिए भी यह तेल मददगार होता है।
सामग्री
- 1 से 2 चम्मच - नारियल तेल
विधि
- नारियल के तेल को आप सीधा स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकती हैं और मालिश कर सकती हैं।
- इसके अलावा आप नारियल के तेल को हल्दी के साथ भी मिलाकर लगा सकती हैं।
- इसका इस्तेमाल आप दिन में दो बार करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- क्या आप जानती हैं कोकोनट ऑयल और कपूर के ब्यूटी बेनिफिट्स
तो लेडिज, यह कुछ बहुत सस्ते और उपयोगी नुस्खे हैं, जिन्हें आप आसानी से कभी भी और कहीं भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इन घरेलू उपायों की मदद से स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपको ये लेख अच्छा लगे तो इसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही जुड़े रहें HerZindagi के साथ।
Image Credit Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।