Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:27 AM IST

क्या आप जानती हैं कोकोनट ऑयल और कपूर के ब्यूटी बेनिफिट्स

जिस तरह से नारियल तेल कई तरह की समस्याओं को दूर करता है उसी तरह से अगर इसमें कपूर डाल दें, तो ये और भी फ़ायदेमंद हो जाता है<span style="text-align: justify;">।&nbsp;जानें कैसे&nbsp;</span>
Updated:- 2021-06-16, 17:25 IST
coconut oil  main

आमतौर पर लड़कियां बालों और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं। कई महंगे ट्रीटमेंट्स लेना और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना लड़कियों का शौक होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं, सौंदर्य में निखार लाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है घरेलू उत्पादों का इस्तेमाल। जी हां घरेलू उत्पादों और नुस्खों को आजमाकर खूबसूरती में चार चांद लगाया जा सकता है। ऐसे ही घरेलू उत्पादों में से एक है नारियल के तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल।

नारियल तेल वैसे तो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है, लेकिन लोग इसके फायदे नहीं जानते हैं। यह बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन कपूर के साथ नारियल तेल का मिश्रण आपकी त्वचा और बालों में एक नई रंगत ला सकता है। अगर आप भी खूबसूरत त्वचा और बालचाहती हैं, तो नारियल तेल और कपूर का यहां बताए गए तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा

dandruff

डैंड्रफ की समस्या बालों की आम समस्याओं में से एक है। यदि आप भी बालों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो कपूर को पीसकर इसका पाउडर बना लीजिए। अब इस पाउडर को नारियल तेल में अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण से बालों की जड़ों को अच्छी तरह से मसाज करें। बहुत जल्दी ही आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

एंटी रिंकल ट्रीटमेंट

उम्र के साथ आपकी त्वचा में रिंकल्स साफ़ नज़र आने लगते हैं और आपकी त्वचा जल्दी ही अपनी रौनक खो देती है ऐसे में नारियल तेल और कपूर का मिश्रण काफी कारगर साबित होता है। कपूर और तेल के मिश्रण से चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें और थोड़ी देर इसे त्वचा पर लगा रहने दें। त्वचा पर किसी भी तरह के दाग या धब्बे होने की स्थिति में भी आप नारियलके तेल को कपूर में मिलाकर मालिश कर सकते हैं। त्वचा की हर समस्या के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है।

पिंपल्स से छुटकारा

acne

लड़कियों में पिम्पल की समस्या एक आम समस्या है। खासतौर पर टीनएज गर्ल्स में ये समस्या बहुत ज्यादा होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए चेहरे पर जहां पिम्पल या एक्ने है उस जगह पर नारियल तेल और कपूर के मिश्रण से अच्छी तरह से मसाज करें। कुछ ही दिनों में त्वचा खूबसूरत हो जाएगी और पिम्पल भी ठीक हो जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें:Personal Experience: बालों की ग्रोथ के लिए शैम्पू में मिलाएं एलो वेरा जेल और गुलाब जल

हेयर फॉल से छुटकारा

hair fall

ऐसा माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके बालों से ही होती है। अगर बात की जाए लड़कियों की तो लम्बे खूबसूरत बाल उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकते हैं। लेकिन हेयर फॉल की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बालों में नारियल तेल और कपूर के मिश्रण से अच्छी तरह से मसाज करें।

शाइनी बाल

shiny hair

नारियल तेल में कपूर का पाउडर मिक्स करके हलके हाथों से बालों की मसाज करें इसके एक घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से बाल चमकदार हो जाते हैं।

आप भी नारियल तेल और कपूर के मिश्रण से अपनी त्वचा और बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।