डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए अपनाएं ये 'नाइट रूटीन'

आंखों के नीचे काले घेरे पड़ना एक आम बीमारी है। यह काले घेरे कई कारणों से आंखों के आस-पास पड़ जाते हैं। कई मामलों में यह हेरिडिटरी होते हैं तो कई बार स्ट्रेस लेने, आंखों की सही देखभाल नहीं करने या फिर बहुत ज्यादा लैपटॉप के आगे बैठ कर काम करने से भी आ जाते हैं।
वैसे तो इन डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम्स आती हैं। इनका प्रयोग करके आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं। मगर इनका प्रभाव तब तक ही रहता है, जब तक आप इन्हें इस्तेमाल करती हैं। एक बार इन क्रीम्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद आपके डार्क सर्कल्स दोबारा लौट आते हैं।
ऐसे में आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही कुछ आसान उपचारों को अपना कर डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं। आपको यह भी बता दें कि डार्क सर्कल के लिए आप जो भी घरेलू उपचार ले रही हैं, उसके बाद आंखों को रेस्ट देना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में बेस्ट है कि आप डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए नाइट ब्यूटी रूटीन को अपनाएं।
तो चलिए हम आज आपको बताते हैं कि रात में सोने से पहले आपको डार्क सर्कल्स की समस्या कम करने के लिए किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।

लेमन आई जैल
फायदा- नींबू में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे त्वचा को ब्लीच किया जा सकता है। यह आंखों के आस-पास के पिगमेंटेशन को दूर करता है, जो काले घेरों का मुख्य कारण होते हैं। रात में इस जैल को लगा कर सोने से आपको कुछ ही दिनों में फायदा नजर आने लग जाएगा।
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल
विधि
- एक बाउल में इन तीनों सामग्रियों को मिक्स करके रख लें।
- रात में सोने से पहले 5 मिनट के लिए इस जैल से आंखों की मसाज करें।
- आप चाहें तो आंखों को बाद में वॉश कर सकती हैं या फिर इस होममेड आई जैल को लगा कर सो भी सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन पांच Old School Beauty Tricks की मदद से रखें अपनी स्किन का ख्याल
आई स्प्रे का करें इस्तेमाल
फायदा- कई बार आंखें इतना थक जाती हैं कि उनमें जलन होने लग जाती है। इसका असर आंखों के आस-पास की त्वचा पर भी पड़ता है। इसलिए आंखों को हइड्रेटेड रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए आपको घर पर ही ग्रीन टी की मदद से आंखों के लिए स्प्रे तैयार करना चाहिए।
सामग्री
- 1 कप ग्रीन टी का पानी
- 1/2 कप गुलाब जल
- 1 बड़ा चम्मच नींबू
विधि
- सबसे पहले ग्रीन टी को पानी में डाल कर उबाल लें।
- फिर इस पानी को छान कर ठंडा करें।
- अब एक स्प्रे बॉटल में ग्रीन टी के पानी, गुलाब जल और नींबू के रस को भरें।
- इसके बाद आप इसे अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप रात में सोने से पहले इस होममेड आई स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में इस तरह करें 'तुलसी' को शामिल
होमेमेड आई पैक
फायदे- दूध के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है और सौंदर्य के लिए भी इसके कई फायदे हैं। आपको बता दें कि दूध में लैक्टिक एसिड होता है, इससे त्वचा का कालापन दूर होता है। इसलिए आप दूध को नाइट आई पैक की तरह यूज कर सकती हैं।
सामग्री
- 1 छोट चम्मच दूध
- 3 ड्रॉप्स शहद
विधि
- दूध और शहद को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इससे आप आंखों के पास मसाज करते हुए लगा लें।
- इस होममेड आई पैक को लगाए हुए आप सो भी सकती हैं।
क्या न करें
1. गर्म चीजों से आंखों की सिकाई न करें। इससे आंखों के आस-पास पिगमेंटेशन बढ़ जाता है।
2. आंखों के आस-पास की त्वचा पर स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें।
3. हो सके तो कम से कम काजल का प्रयोग करें और यदि करें तो अच्छे से अच्छे ब्रांड का काजल ही लगाएं।
यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।