घर में रखी ये नेचुरल चीजें अंडरआर्म्स का कालेपन को दूर करने में है मददगार, इस तरह करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल में बताई गई चीजों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं और आप इन्हें आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
image

अंडरआर्म्स के कालापन एक आम समस्या है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शेविंग करना, ज्यादा पसीना आना, डिओडोरेंट्स का इस्तेमाल और स्किन की डेड स्किन का जमा होना। इसी वजह से कुछ महिलाएं स्लीव्सलेस कपड़े स्टाइल करने से भी बचती हैं।कई महिलाएं इसे साफ करने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं, जो काफी खर्चीले होते हैं। लेकिन अगर आप इस खर्च को बचाना चाहती हैं, तो आप इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन चीजों के बारे में हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम से बात की। उन्होंने हमें कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बताया, जिनकी मदद से अंडरआर्म्स का कालापन साफ किया जा सकता है।

इन चीजों की मदद से साफ करें अंडरआर्म्स का कालापन

एक्सपर्ट ने जिन चीजों के बारे में बताया है, वो आसानी से आपको घर में ही मिल सकती है। ये नेचुरल चीजें कई फायदों से भरपूर होती हैं। ये ना सिर्फ अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में मदद करती हैं, बल्कि त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी उपयोगी है।

आलू का रस

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं और इसमें कैटेकोलेज नामक एंजाइम भी होता है, जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।

potato juice

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
  • इस रस को अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2–3 बार करें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल भी अंडरआर्म्स के कालेपन को साफ करने में उपयोगी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करने का काम करते हैं साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करते हैं।

black underarms clean at home

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक एलोवेरा पत्ते से ताजा जेल निकालें।
  • इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।
  • इस उपाय को रोजाना करें।

नोट - इस आर्टिकल में बताई गई चीजों का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स का कालापन साफ हो सकता है। साथ ही, ये सुंदर भी नजर आएंगे।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अल्कोहल-फ्री डिओडोरेंट का इस्तेमाल करें।
  • रेजर का इस्तेमाल करने से बचें।
  • सूती या ढीले आउटफिट्स वियर करें।
  • अंडरआर्म्स को रोजाना साफ रखें और सुखाएं।

इसे भी पढ़ें-गर्मियों में अंडरआर्म्स से आती है पसीने की बदबू? आजमाएं ये हैक्स, पाएं साफ आर्मपिट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP