Homemade Hair Dye: प्याज के छिलकों से घर पर बनाएं हेयर डाई, जानें कैसे करें इस्तेमाल

लंबे और काले बाल हम सभी को पसंद होते हैं। इसके लिए हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। लेकिन इससे भी बाल सही नजर नहीं आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाल अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो इन्हें काला करने के लिए बाजार की डाई नहीं बल्कि घर पर रखी चीजों से डाई बनाएं। इसे लगाएं और बालों को काला करें। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप डाई बना सकती हैं।
डाई बनाने के लिए सामग्री

- प्याज के छिलके
- चाय पत्ती
- शिकाकाई पाउडर- 1 चम्मच
- ब्राह्मी पाउडर- 1 चम्मच
डाई बनाने का तरीका

- इसे बनाने के लिए आपको पैन लेना है। इसमें 2 कप पानी डालना है।
- अब इसमें 2 चम्मच चाय पत्ती डालनी है।
- इसके बाद इसमें शिकाकाई पाउडर और ब्राह्मी पाउडर डालना है।
- इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से पकाना है।
- इसका सत जबतक पानी में अच्छे से घूल न जाएं।
- अब इसे ठंडा होने दें और छलनी से छान लें।
- इसके बाद शिकाकाई के पाउडर को हल्का मिक्स करें।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए इन टिप्स को कर सकती हैं फॉलो
इस तरह लगाएं डाई
- डाई लगाने के लिए एक कटोरी में इस पूरे मिश्रण को डालें।
- इसके बाद हेयर ब्रश की मदद से इसे बालों में लगाएं।
- इससे आपको जहां-जहां पर सफेद बाल हैं इसे अप्लाई करना है।
- अब इसे सूखने दें। फिर शैंपू से बालों को साफ कर लें।
- इसे लगाने के बाद आपको बाजार की डाई खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इससे आपके बाल काले हो जाएंगे। इसे आप सफेद बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: White Hair: उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे बाल, हफ्ते में 2 बार इस तेल से करें मसाज
इस बार घर में बनी डाई का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल काले हो जाएंगे। साथ ही, आप केमिकल डाई लगाने से बच जाएंगे। इसे लगाने के लिए आपको पार्लर भी जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन आपको बालों में कोई दिक्कत है, तो एक्सपर्ट सलाह के बाद इन चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए ताकि आप जो भी चीज लगाएं इससे आपको स्किन या बालों में प्रॉब्लम नजर न आएं।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। पैच टेस्ट करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।