Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

सफेद बालों को काला करने के लिए बनाएं ये खास Hair Pack, जानें इसके कमाल के फायदे

 जब भी सफेद बालों को काला करने की बात आती है, तो हम बाजार में मिलने वाली डाई का इस्तेमाल करते हैं। इस बार आप बाजार की डाई या हेयर पैक नहीं बल्कि घरेलू चीजों से अपने बालों को काला करने का आसान तरीका जानें।
Updated:- 2025-06-27, 18:58 IST
image

उम्र से पहले होने वाले सफेद बालों से हर कोई परेशान है। इसलिए हर कोई बाजार की डाई या कलर करवाना ज्यादा पसंद करता है। इससे बाल जल्दी सफेद नजर नहीं आते हैं। लेकिन आपके पैसे ज्यादा खत्म हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों के लिए घर पर नेचुरल चीजों से हेयर पैक बनाएं। इससे आपके बाल काले नजर आएंगे। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की सामग्री की इस्तेमाल करके आप डाई बना सकती हैं।

हेयर पैक बनाने के लिए सामग्री

white-hair-kaise-kam-kare

  • कलौंजी के बीज- 2 चम्मच
  • आंवला पाउडर- 1 चम्मच
  • भृंगराज पाउडर- 1 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच

हेयर पैक बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक पैन में कलौंजी के बीज को अच्छे से रोस्ट करके इन्हें मिक्सी में पीस लेना है।
  • अब इसमें आंवला और भृंगराज पाउडर को मिक्स करना है।
  • इसमें जितनी मात्रा दी गई है उतनी ही दही डालनी है।
  • इसके बाद इन सभी चीजों का एक मिश्रण तैयार करना है।
  • अब इसे थोड़ी देर रख देना है।

इसे भी पढ़ें: इन चीजों का इस्तेमाल कर घर पर करें हेयर पैक तैयार, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

हेयर पैक लगाने का तरीका

hair pack (5)

  • इसके लिए आपको बालों में एक दिन पहले तेल नहीं लगाना है।
  • फिर इस हेयर पैक को जहां सफेद बाल नजर आ रहे हैं, वहां पर लगाना है।
  • अब इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने देना है।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लेना है।
  • इसे आप हफ्ते में 1 बार लगाना शुरू कर दें। बालों का काला पन आपको दिखने लगेगा।

हेयर पैक लगाने के फायदे

  • भृंगराज और आंवला दोनों बालों को काला करने में मदद करते हैं। इनके नियमित उपयोग से सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं।
  • कलौंजी पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बालों की जड़ों से मजबूती देता है।
  • दही एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर है। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है, साथ ही ड्राईनेस को भी दूर करता है।

ऐसे में आप इन चीजों को मिक्स करके हेयर पैक बनाएंगे, तो आपके बाल अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपको बाजार से बार-बार हेयर डाई को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके बाल काले नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Dandruff Problem: बालों की डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम कर सकता है ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे बनाएं हेयर पैक

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

FAQ
कौन सा हेयर पैक लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं?
इसके लिए आप आंवला और भृंगराज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या चाय पत्ती से भी बाल काले होते हैं?
ऐसा नहीं है कुछ लोग इसे मेहंदी के साथ इस्तेमाल करते हैं। तभी उनके बालों में रंग आता है।
सफेद बालों को काला करने के लिए क्या घरेलू उपाय हैं?
इसके लिए आप आंवला पाउड, शिकाकाई, मेहंदी और कलौंजी के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सफेद बालों को हमेशा के लिए जड़ से काला कैसे करें?
इसके लिए कोई रामबाण इलाज नहीं है। लेकिन आप बालों की सही तरीके से केयर करके इन्हें काला रख सकते हैं।
कौन सा तेल लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं?
नारियल तेल बालों के लिए काफी अच्छा होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।