बेजान और रूखे बालों ने छीन ली है आपके बालों की ब्यूटी? तो ट्राय करें ये घरेलू कंडीशनर्स

आप बिना कैमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किये अपने बालों को सुपर सोफ्ट, शाइनी और स्मूथ और घने बना सकतीं हैं। तो इससे बड़ी खुशी आपके लिये क्या हो सकती है।

Sunil Kumar
  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-08-22, 14:11 IST
Hair conditioner home made main

हर महिला का यही सपना होता है कि उसके बाल काले-घने और लंबे shiny हों। लेकिन हकीकत में ज्यादातर महिलाएं बालों की समस्याओं से जूझ रहीं होतीं हैं। जिसमें सबसे बड़ी समस्या होती है बालों का रूखा हो जाना। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह होती है हमारा बिज़ी लाइफस्टाइल। जिसकी वजह से आप अपने बालों की देखभाल नहीं कर पातीं हैं। इसके अलावा आपकी कई ऐसी आदतें होतीं हैं जिसकी वजह से आपके बालों को नुकसान पहुंचता है।
अगर ऐसे में आपसे ये कहा जाये, कि आप बिना कैमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किये अपने बालों को super-soft, shiny, smooth और घने बना सकतीं हैं। तो इससे बड़ी खुशी आपके लिये क्या हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बतायेंगे जिन्हें अपना कर आप अपने बालों को काला और घना बना सकतीं हैं।

Apple cider vinegar को बनाइये अपना hair conditioner

Hair conditioner benefits apple cider hair conditioner

Apple cider vinegar के बारे में आपने जरूर सुना होगा। ये आपकी हेल्थ के लिये बेहद ही फायदेमंद है। ये ना सिर्फ आपके acne को clear करता है बल्कि ये आपके डाइजेशन को भी अच्छा रखता है। इसके अलावा ये आपका weight loss भी करता है।

लेकिन क्या आपने इसके hair benefits के बारे में सुना है? शायद नहीं ना..। आपके बालों के लिये ये एक बढ़िया homemade conditioner है। इसके लिये आपको पानी और apple cider vinegar को बराबर मात्रा में मिलाना है। इसके बाद आपको इसे अपने बालों पर लगाना है। आपको इसे shampoo के बाद लगाना है। आप इसके साथ थोड़ा-सा conditioner mix कर सकतीं हैं। कुछ समय बाद आप इसे wash कर सकतीं हैं।

Read more: अब पाईये अपनी hair problems से छुटकारा और try कीजिए ये आयुर्वेदिक oils

Yogurt से रखिये अपने बालों को healthy

Hair conditioner benefits yoghurt

Yogurt आपके खाने का ज़ायका बढ़ाने के साथ-साथ आपके बालों की देखभाल भी करता है। आप इसे अपने मंहगे hair mask से replace कर सकतीं हैं। ये आपके बालों को संपूर्ण पोषण देता है। इसके अलावा ये आपके बालों के लिये एक अच्छा conditioner भी है।

 

आप इसके साथ नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर अपने scalp और बालों पर लगा सकतीं हैं। आपको इसे कम से कम ड़ेढ़ घंटे तक लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे shampoo से wash कर सकतीं हैं।

मेथी से करिये अपने बालों की देखभाल

Hair conditioner benefits maithi hair conditioner

मेथी के beauty benefits के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। लेकिन क्या आपने इसके hair benefits के बारे में सुना है? शायद नहीं ना..। इसके लिये आपको ज्यादा कुछ नहीं बस कुछ चम्मच सूखी मेथी को रात में पानी में भिगोकर रखना है। आपको इसे रातभर रहने देना है।

अगली सुबह आप इसे पानी से निकाल सकतीं हैं। इसके बाद आप इसे अच्छे से पीस लीजिये। इसका paste बनाने के बाद आप इसे अपने बालों पर लगा सकतीं हैं। आपको इसे लगभग एक घंटा लगाये रखना है। इसके बाद आपको इसे shampoo से wash करना है।

इसके अलावा आप इसका hair mask भी बना सकतीं हैं। इसके लिये आपको मेथी पाउडर में थोड़ा-सा yoghurt मिलाना है। इसके बाद आपका hair mask तैयार हो जायेगा। इसके बाद आप इसे अपने बालों पर लगा सकतीं हैं।

Read more: Regular कॉफी पीना हो या फिर ज्यादा hot shower लेना पड़ सकता है आपकी skin को महंगा

दूध देगा आपके बालों को संपूर्ण पोषण

Hair conditioner benefits milk

दूध आपके बालों के लिये एक बढ़िया conditioner है। आपको इसे shampoo से पहले अपने बालों और scalp पर लगाना है। आप इसे cotton ball की मदद से लगा सकती हैं। इसके लिये आपको थोड़ा-सा दूध और थोड़ा-सा पानी एक bowl में मिलाना है। इसके बाद आप इसे अपने बालों पर लगा सकतीं हैं। आपको इसे 15-20 मिनट तक लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे धो सकतीं हैं।

अंड्डे रखेंगे आपके बालों को shiny और soft

Hair conditioner benefits eggs conditoner

अंड्डे आपके बालों के लिये काफी healthy हैं। इसकी smell आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है। आपको एक अंड्डा और एक नींबू को एक साथ मिलाना है। इसके बाद आप इसमें थोड़ा-सा essential oil mix कर सकतीं हैं।

इससे इसकी smell थोड़ी कम हो जायेगी। इसके बाद आप इसे अपने बालों पर लगा सकतीं हैं। जब तक ये सूख ना जाये, आपको इसे लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे shampoo से धो सकतीं हैं।

Banana बढ़ायेगा आपके बालों का volume

Hair conditioner benefits banana hair conditioner

अगर आप अपने बालों के लिये एक अच्छा conditioner ढूंढ रहीं हैं, तो आप banana try कर सकतीं हैं। ये आपके बालों की shrinkage को कम करता है। इसके लिये आपको 1 चम्मच ripe banana लेना है। इसके साथ आप 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच  ऑलिव ऑयल मिला सकतीं हैं।

इसके बाद आपको इन्हें एक mixer में डालकर अच्छे से blend करना है। इसके बाद आप इसे अपने बालों पर लगा सकतीं हैं। इसके साथ ही आपको एक shower cap भी जरूर पहननी है। इसके ऊपर आपको हल्का-हल्का पानी का छिड़काव करना है। इसके बाद आप इसे shampoo से धो सकतीं हैं।

Disclaimer