वैसे तो दाल-चीनी को एक exotic Indian spice के तौर पर जाना जाता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिये किया जाता है। ये आपके खाने की मिठास को बढ़ाने के साथ-साथ उसे और स्वादिष्ट बनाता है।
लेकिन आज हम इसके खाने में इस्तेमाल की बात नहीं करेंगे। शायद आपको मालूम हो कि दाल-चीनी आपकी skin से लेकर आपके बालों तक के लिये काफी गुणकारी है। अगर आपको acne या फिर बाल झड़ने की समस्या है तो आपके लिये दाल-चीनी एक वरदान साबित हो सकती है।
आप इसका आसानी से face mask बना सकतीं हैं। इसके अलावा आप इसे अपने बालों पर अच्छे से लगा सकतीं हैं। आपको दाल-चीनी बाजार में आसानी से मिल जायेगी। ये कहना गलत नहीं होगा कि आप दाल-चीनी को अपना complete beauty care बना सकतीं हैं।
ये हैं दाल-चीनी के beauty benefits जो करेंगे आपकी हर problem को solve
दाल-चीनी से भगाइये अपने acne
अगर आप अपने acne को ठीक करने के लिये महंगे-महंगे beauty product खरीद रहीं हैं तो अब आपको इन्हें इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिये। जी हां हम बात कर रहे हैं घरेलू उपायों की। जिसमें दाल-चीनी आपके लिये एक बेहतर विकल्प रहेगा।
इसके antibacterial, anti-inflammatory गुण आपकी skin की अच्छे से देखभाल करते हैं। इसमें मौजूद anti-oxidants आपके acne को ठीक करने में काफी फायदेमंद होते हैं। आपको इसके लिये ज्यादा कुछ नहीं बस 1 चम्मच दाल-चीनी पाउडर और 3 चम्मच शहद लेना है।
इसके बाद आप इन्हें अच्छे से मिला लीजिये। आपको इसके paste को अपने face पर अच्छे से लगाना है। आपको इसे अपने face पर रातभर रखना है। अगली सुबह आप इसे हल्के गुन-गुने पानी से धो सकतीं हैं। अगर आपकी skin oily है तो आप इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला सकतीं हैं। ऐसा करने से आपको अच्छे result मिलेंगे।
रूखी skin को करता है smooth
Dry skin आजकल हर महिला की एक आम समस्या बन गई है। इससे छुटकारा पाने के लिये आपको 1 चम्मच दाल-चीनी पाउडर और 1 चम्मच समुद्री नमक में, 1 चम्मच शहद मिलाना है। इसके साथ आप इसमें ऑलिव ऑयल और बादाम तेल mix कर सकतीं हैं। इस paste को आपको अच्छे से scrub करना है। कुछ समय बाद आप इसे हल्के गुन-गुने पानी से धो सकतीं हैं। इससे आपकी skin smooth हो जायेगी।
बालों को रखता है shiny
अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके बालों की चमक कहीं गायब सी हो जाती है। ऐसे में आप 1 चम्मच दाल-चीनी पाउडर में हल्का गुन-गुना ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच शहद मिला सकतीं हैं। इसके बाद आपको इसे अपने scalp पर अच्छे से मसाज करना है। इसके बाद आप इसे 15 मिनट तक रहने दीजिये। इसके बाद आप इसे shampoo से धो सकतीं हैं। इससे आपके बालों की खोयी चमक वापस आ जायेगी।
Read more: काले और shiny बालों के ख्वाब को अब कीजिये इन घरेलू उपायों से पूरा
Fine lines और wrinkles को करता है गायब
अक्सर आप अपने ageing signs से परेशान रहतीं हैं। तो अब आपको इसकी ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके लिये आपको दाल-चीनी की कुछ बूंदे essential oil में मिलानी है। इसके बाद आप इसे petroleum jelly में मिला लीजिये। फिर आप इसे अपने face पर अच्छे से लगा लीजिये। इसे आपको रातभर लगाये रखना है। अगली सुबह जब आप उठेंगी तो आपके ageing sign और wrinkles काफी हद तक गायब हो जायेंगे।
दाग-धब्बों को करता है गायब
अगर आपकी skin पर दाग-धब्बे हैं, तो आप इन्हें दाल-चीनी से ठीक कर सकतीं हैं। दाल-चीनी आपके face को और ज्यादा lighten करता है। इसके साथ ही ये tanning को भी fix करता है। इसके लिये आपको एक केले को अच्छे से blend करना है। उसके बाद आप इसमें 2 चम्मच yoghurt मिला लीजिये। इसके साथ आपको 1 चम्मच दाल-चीनी पाउडर मिलाना है। साथ ही आपको इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाना है। इसके बाद आपको इस paste की एक पतली layer अपने face पर लगानी है। आपको इसे 15 मिनट तक लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे हल्के ठंडे पानी से धो सकतीं हैं।
फटी एड़ियों को बनाता है soft
अगर आपकी फटी एड़ियों, आपको लोगों के सामने शर्मिंद करतीं हैं तो अब आप इन्हें ठीक कर सकतीं हैं। दाल-चीनी में मौजूद anti-oxidants आपकी एड़ियों को फटने से बचाते हैं। इसके लिये आपको 5 नींबुओं का रस लेना है।
इसके साथ आपको 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाना है। साथ ही आपको इसके साथ एक कप दूध और 2 चम्मच दाल-चीनी पाउडर मिलाना है। इसके बाद आप इस paste पर अपनी फटी एड़ियों पर लगा सकतीं हैं। आपको इसे 15 मिनट तक लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे धो सकतीं हैं।
Read more: वेलेंटाइन्स वीक: डे के हिसाब से पहनें ड्रेस
झड़ते बालों को रोकेगा
आपकी झड़ते बालों की समस्या में दाल-चीनी काफी फायदेमंद होती है। आप इसका एक hair mask बना सकतीं हैं। इसके लिये आपको 1 चम्मच दाल-चीनी और 1 चम्मच शहद के साथ, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाना है। आप इस mixture को अच्छे से मिला लीजिये।
इसके बाद आप इस hair mask को अपने बालों की जड़ों में लगा सकतीं हैं। इसके साथ आपको एक shower cap भी जरूर पहननी है। आपको इसे लगभग 1 घंटा लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे shampoo से धो सकतीं हैं।
बालों को देगा natural colour
अगर आपको लगता है कि आपके बालों की खोई हुई natural चमक वापस नहीं आ सकती, तो आप गलत हैं। आप इसे दाल-चीनी से वापस पा सकतीं हैं। इसके लिये आपको डाई लगाने की जरूरत भी नहीं है। इसके लिये आपको थोड़ा दाल-चीनी पाउडर और थोड़ा कंडिश्नर एक साथ mix करना है।
इसके बाद आप इसे अपने बालों पर लगा सकतीं हैं। ध्यान रहे कि आप इसके साथ एक shower cap जरूर पहने। इसे आपको रातभर लगाये रखना है। अगली सुबह आप अपने बालों को धो सकतीं हैं। इससे आपके बाल naturally shiny लगेंगे।
Read more: नुशरत भरुचा के वार्डरोब में रखें हैं ऑफ शोल्डर, ट्यूब स्टाइल और बहुत सारे स्कर्ट्स
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।