करवा चौथ पर त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो, आज से ही लगाएं ये आयुर्वेदिक मास्क

करवा चौथ के मौके पर हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है क्योंकि यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन उपवास रखती हैं। इस त्योहार का सेलिब्रेशन खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स के बिना अधूरा होता है और साथ ही महिलाएं अपने चेहरे पर सबसे ज्यादा ग्लो भी चाहती हैं।
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप क्रीम से लेकर मास्क तक, सब आजमा रही होंगी। लेकिन क्या आपको कोई रिजल्ट मिल रहा है? जबकि उनमें से कुछ तुरंत रिजल्ट देते हैं, अन्य नियमित आवेदन के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं देते हैं और कुछ प्रोडक्ट्स के आपकी त्वचा के लिए गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अब समय आ गया है कि हम सभी आयुर्वेद जैसी नेचुरल और प्रभावी चीज़ों की ओर रुख करें, जिसे 'जीवन का विज्ञान' भी कहा जाता है।
यहां कुछ आयुर्वेदिक फेस पैक दिए गए हैं जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाएंगे।
बेसन और हल्दी पैक

बेसन और हल्दी दोनों ही आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छे हैं। हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, वहीं बेसन आपकी त्वचा के लिए एक अच्छा एक्सफोलिएटर है। जब दोनों का कॉम्बिनेशन किया जाता है, तो दो अवयव आपकी त्वचा को ब्राइट करते हैं और आपकी त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बेसन से लाएं सुंदरता में चार-चांद, इन 3 तरह से बनाएं फेस पैक
सामग्री
- बेसन- 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी- ½ छोटा चम्मच
- गुलाब जल- जरूरतनुसार
विधि
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 15 मिनट तक रखें और धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और शहद का पैक
वर्षों से हम त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के अद्भुत लाभों के बारे में सुनते आ रहे हैं। यह आपकी त्वचा के रंग में सुधार करता है, त्वचा के संक्रमण से लड़ता है और दाग-धब्बों को दूर करता है।
सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी- 1 बड़ा चम्मच
- शहद- 1 बड़ा चम्मच
- दूध- 1 बड़ा चम्मच
विधि
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अपने चेहरे पर लगाएं।
- कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर चेहरे को साफ कर लें।
शहद और नींबू का पैक

आयुर्वेद में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है और वह आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं। नींबू डेड स्किन सेल्स को हटाकर आपकी त्वचा को शाइनी बनाता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को साफ रखते हैं और उसे नेचुरली शाइनी बनाते हैं।
सामग्री
- शहद- 1 बड़ा चम्मच
- नींबू का रस- 1/2 छोटा चम्मच
विधि
- एक कटोरी में शहद और नींबू का रस मिलाएं।
- इसे अपने पूरे चेहरे पर इस्तेमाल करें।
- 20 मिनट बाद धो लें।
इसे जरूर पढ़ें:स्किन पर ग्लो लाने में मदद कर सकते हैं ये DIY नुस्खे
तुलसी और नीम फेस पैक
तुलसी और नीम दोनों ही आयुर्वेद का अभिन्न अंग हैं। खासकर जब आयुर्वेदिक स्किन केयर की बात आती है, तो तुलसी और नीम त्वचा के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट माने जाते हैं। इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर रखने में आपकी मदद करते हैं।
सामग्री
- तुलसी के पत्ते- 8
- नीम के पत्ते- 8
- हल्दी- 1/2 चम्मच
विधि
- पत्तों को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसमें हल्दी और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें।
- चेहरे पर लगाएं और पैक को सूखने दें।
- कुछ देर के बाद चेहरे को धो लें।
बेसन और दूध का पैक

जैसा कि हमने ऊपर बताया, आपकी त्वचा के लिए बेसन के कुछ बेहतरीन फायदे हैं। जब दूध के साथ प्रयोग किया जाता है, तो यह आपकी त्वचा के लिए और भी बेहतर रिजल्ट देता है।
सामग्री
- बेसन- 1 बड़ा चम्मच
- दूध- 1 बड़ा चम्मच
- नींबू का रस- 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
विधि
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
- कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें और फिर हल्का सा रगड़कर साफ कर लें।
करवा चौथ के लिए आप कौन सा पैक खूबसूरत ग्लो को हासिल करने की इस्तेमाल कर रही हैं? हमें बताइए! हर बार की तरह हम आपको यही कहेंगे, हालांकि यह पैक पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बने हैं। लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा के लिए नेचुरल चीजें अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik & Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।