Multani Mitti Benefits: चेहरे पर इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी और दूध, मिलेंगे यह जबरदस्त फायदे

How To Use Multani Mitti On Face: पुराने समय से ही मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा पर किया जाता है। यह बाल और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी को लगाने से न केवल स्किन में निखार आता है बल्कि इससे त्वचा संबंधी समस्याएं भी कम होती है। वहीं दूध का इस्तेमाल नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में किया जाता है। क्या आप जानती हैं इन दोनों का मिश्रण त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके फायदे बताएंगे। इसलिए आखिर तक जरूर पढ़ें यह आर्टिकल।
त्वचा को करेंएक्सफोलिएट (How To Exfoliate Skin)
इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि त्वचा को एक्सफोलिएट करना कितना जरूर होता है। अगर आप बाजार में मिलने वालेएक्सफोलिएटर का उपयोग करती हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। आप इसके बजाय मुल्तानी मिट्टी और दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा की क्लीनिंग के लिए जाना जाता है। इसमें अगर आप दूध मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएंगी तो इससे आपके चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे।
इन दोनों का मिश्रण नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इसके उपयोग से आपकी त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा। इसलिए अगली बार महंगे एक्सफ्लोएटर की जगह इसे इस्तेमाल में लाएं।
मुंहासों की समस्या को करता है कम (How To Reduce Pimples)
त्वचा को बनाएं जवां (How To Make Skin Young)
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण चेहरा समय से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है। यानि चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां आने लगती हैं। झुर्रियों को कम करने के लिए कई महिलाएं क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप प्राकृतिक रूप से इस समस्या को कम करना चाहती हैं तो चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और दूध लगाएं। इसके उपयोग से त्वचा में कसाव आएगा, जिससे आपकी त्वचा जंवा नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: जानें मुल्तानी मिट्टी के त्वचा और बालों के लिए फायदे और इस्तेमाल के तरीके
त्वचा लगती है निखरने (Tips For Glowing Skin)
इसे भी पढ़ें:DIY: गुलाबजल और दूध से बने इस होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन
रेडनेस और टैनिंग को करे दूर (How To Remove Tanning)
स्किन रेडनेस, जलन और सनबर्न की समस्या को कम करने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी और दूध लाभकारी माना जाता है। अगर आपने मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया होगा तो आपको चेहरे पर ठंडक महसूस हुई होगी। इसका कारण इसमें पाए जाने वाले कूलिंग गुण हैं। इसके इस्तेमाल से टैनिंग कम हो जाती है।
इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।