दूध और बादाम से बने फेसपैक से मिलेगा गुलाबी निखार, सर्दियों में जरूर करें ट्राई

सर्दियों में सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। कई बार तो चेहरे पर चकत्ते, गहरे रंग के दाग और जलन की समस्या भी देखने को मिलती है। दरअसल, सर्दियों में ठंडी हवाएं हमारे शरीर से नमी को खींच लेती हैं, ऐसे में आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर लाती हैं।
इससे भी कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर कहती हैं कि कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि घर में मौजूद दूध और बादाम आपकी त्वचा के लिए वरदान हैं। दोनों ही चीजें स्किन को न्यूट्रिशन देती हैं, ड्राइनेस कम करती हैं और चेहरे को नेचुरल ग्लो देती हैं। आइए जानते हैं ये कैसे आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है और आप कैसे इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे स्किन को फायदे पहुंचाता है बादाम और दूध?
बादाम में विटामिन ई, हेल्दी फैट्स और नेचुरल ऑयल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई तक पोषण देते हैं। वहीं दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को हल्के से एक्सफोलिएट कर डेड सेल्स हटाने में मदद करता है। जब ये दोनों एक साथ मिलते हैं तो चेहरा सॉफ्ट, चमकदार और गुलाबी दिखने लगता है। खास बात तो ये है कि ये फेसपैक पूरी तरह से नेचुरल है और सर्दियों में ड्राइनेस दूर करने के लिए भी परफेक्ट है।
इसे भी पढ़ें: कैसे स्किन को बेदाग बनाता है संतरे का छिलका? इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, दिखेगा फर्क
दूध और बादाम का फेसपैक कैसे बनाएं?
इस फेसपैक को बनाना बहुत आसान है। आपको सिर्फ 5 मिनट और कुछ आसान सामग्री की जरूरत होगी।
- 5-6 बादाम (रातभर भिगोए हुए)
- 2-3 चम्मच कच्चा दूध
बनाने का तरीका
- सबसे पहले भीगे हुए बादाम का छिलका उतार लें।
- इनका बारीक पेस्ट बना लें।
- इसमें इतना दूध मिलाएं कि एक स्मूद, न ज्यादा गाढ़ा और न पतला पेस्ट बन जाए।
- आपका फेसपैक तैयार है।
- सर्दियों में इसका इस्तेमाल करने से स्किन को तुरंत सॉफ्टनेस और ग्लो मिलता है।
कैसे लगाएं?
- चेहरे को पहले सादे पानी से धोकर साफ कर लें।
- अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगा लें।
- इसे तब तक लगा रहने दें जब तक ये सूख न जाएं।
- बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
अगर आप इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करती हैं, तो पेस्ट में थोड़ा दूध और मिलाकर इसे चेहरे पर पांच मिनट तक हल्के-हल्के गोल घुमाते हुए हाथों से मसाज करें। इससे डेड स्किन हटती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से चेहरे पर गुलाबी निखार आता है।
इसे भी पढ़ें: Cracked Heels: सर्दियों में क्यों फटती हैं एड़ियां? घर पर इन 2 चीजों से बनाएं बेस्ट क्रैक क्रीम और पाएं सॉफ्ट पैर
फायदे क्या मिलेंगे?
- त्वचा मुलायम और हाईड्रेट रहती है
- ड्राइनेस से छुटकारा
- चेहरे पर नेचुरली चमक
- स्किन टोन ब्राइट दिखती है
तो अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो बादाम और दूध से बना ये फेसपैक आपको राहत दिला सकता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।