चेहरे पर मच्छर के काटने से पड़ गए हैं दाग तो उन्हें हटाने के लिए करें ये उपाय

बारिश के मौसम में मच्छरों का होना आम बात है। कई लोगों को मच्छर बहुत अधिक काटते भी हैं। अगर मच्छर आपको काट रहे हैं, तो जाहिर है कि आपको उस स्थान पर खुजली भी होगी और त्वचा पर अधिक खुजली करने से इसके दाग भी पड़ जाते हैं।
अगर यह दाग चेहरे पर पड़ते हैं, तो दिखने में बहुत ज्यादा बुरे लगते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ बहुत ही साधारण से घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपके चेहरे पर मच्छर के काटने से हुए दाग-धब्बों को हल्का करने में मददगार साबित होंगे।
इसे जरूर पढ़ें- गर्दन के कालेपन को कम करेंगे ये आसान नुस्खे
शहद का प्रयोग
- शहद त्वचा की बहुत सारी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और मॉइस्चराइज करता है। यदि त्वचा पर किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे हैं, तो शहद लगाने से वह भी हल्के पड़ जाते हैं।
- शहद का प्रयोग आप कई तरह से कर सकती हैं। आप खाली शहद को डायरेक्ट भी स्किन पर लगा सकती हैं और इसे हल्दी के साथ मिक्स करके भी दाग-धब्बों पर लगाने से अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलते हैं।
दूध का प्रयोग
- दूध एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर तो होता ही है, साथ ही त्वचा के लिए बहुत अच्छा एक्सफोलिएटर भी होता है। चेहरे पर अगर मच्छर के काटने के दाग हैं, कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। कई बार डेड स्किन की वजह से त्वचा में दाग पड़ जाता है, लेकिन दूध से इसे हल्का किया जा सकता है।
- दूध में थोड़ी सी हल्दी मिक्स करके भी आप त्वचा पर पड़े दाग-धब्बों को कम कर सकती हैं।
- दूध में केसर मिलाकर भी आप यदि चेहरे पर लगाएंगी, तो दाग धब्बे हल्के पड़ जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- धनिया का पानी आपके चेहरे पर ला सकता है जादुई चमक, जानें कैसे
गुलाब जल का प्रयोग
- गुलाब जल त्वचा के पीएच स्तर को बैलेंस रखता है, ऐसे में अगर आपकी त्वचा पर किसी तरह के निशान होते हैं तो वह ठीक हो जाते हैं।
- गुलाब जल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। मच्छर के काटने पर चेहरे पर निकलने वाले दोनों से जो सूजन आती हैं, वह गुलाब जल लगाने से ठीक हो जाती है और इससे चेहरे पर ज्यादा निशान नहीं पड़ते हैं।
एलोवेरा जेल का प्रयोग
- एलोवेरा जेल त्वचा की देखभाल करने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस जेल को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर जो भी दाग-धब्बे हो जाते हैं, वह हल्के पड़ने लगते हैं।
- एलोवेरा जेल में आप 1 चुटकी हल्दी मिला कर भी लगा सकती हैं, इस घरेलू नुस्खे से भी त्वचा पर पड़ने वाले निशान हल्के पड़ने लगते हैं।
- दूध और एलोवेरा को मिक्स करके भी लगाया जा सकता है। अगर आपको एलोवेरा से एलर्जी है, तो आपको गुलाब जल में एलोवेरा को मिक्स करके लगाना चाहिए। इससे भी आपको फायदा मिलेगा।
नोट- ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से 24 घंटे पहले आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। इसके साथ ही आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको पहले किसी एक्सपर्ट से परामर्श लेना चाहिए।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।