हर महिला की यही चाहत होती है कि उनकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए महिलाएं कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती है। त्वचा में निखार पाने के लिए बहुत सी महिलाएं महंगे कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, पार्लर में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने में भी संकोच नहीं करतीं। लेकिन कई बार पैसे खर्च करने के बावजूद मनचाहा निखार नहीं मिल पाता। अगर आप कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं और अपनी त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए कुदरती तत्वों पर विश्वास करती हैं तो आपको मोरिंगा के ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। मोरिंगा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके इस्तेमाल से कुछ ही समय में हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल जाता है और आपको मिलते हैं हेल्दी और शाइनी हेयर। तो आइए जानते हैं मोरिंगा के इन फायदों के बारे में
मोरिंगा में पाए जाने वाले औषधीय तत्व त्वचा को इन्फेक्शन से भी बचाते हैं। मोरिंगा ऑयल का इस्तेमाल करने से ढलती उम्र के असर को धीमा किया जा सकता है। अगर मोरिंगा की पत्तियों और इसके तेल को मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो इससे त्वचा में कसावट बनी रहती है और झुर्रिया नजर नहीं आती।
इसे जरूर पढ़ें: Hair Styling Tips: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय
यह विडियो भी देखें
मोरिंगा में एंटी बैक्टीरियल गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए इसका पैक त्वचा पर लगाने से मुहांसे की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए मोरिंगा ऑयल भी काफी असरदार है। अगर आपके होंठ ड्राई हो जाते हैं और बार-बार फटते हैं तो मोरिंगा का लेप होंठों पर लगाने से भी लाभ मिलता है। इससे होंठों को नमी मिलती है और वे सॉफ्ट बने रहते हैं।
सूरज की परा बैंगनी किरणों के असर से अक्सर त्वचा मुरझा जाती है। अगर आप अपनी स्किन की टैनिंग हटाकर गोरा निखार पाना चाहती हैं तो उसके लिए भी मोरिंगा बहुत असरदार है। इससे ना सिर्फ फेयर स्किन मिलती है, बल्कि इससे त्वचा पर नजर आने वाले छाइयां और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Celeb Hair Care tips: आलिया भट्ट की तरह आप भी इन 5 तरीकों से 5 मिनट में पतले बालों को दिखा सकती हैं घना
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। स्किन और हेयर केयर से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: artofskin, eatyouryardjax, ebayimg, legit, doverskinhealth
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।