रूखी-सूखी स्किन के लिए मानसून में क्या लगाएं? एक्सपर्ट से जानें

मानसून सीजन में अक्सर स्किन रूखी-सूखी नजर आती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसे घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। जिसे लगाने से स्किन सॉफ्ट हो सकती है। साथ ही, आप केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बच जाएंगे। 
image

मानसून सीजन हर किसी को पसंद होता है। लेकिन स्किन से जुड़ी परेशानियों से हम सभी परेशान होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है, लेकिन इसके बावजूद बहुत से लोगों की स्किन रूखी-सूखी, बेजान और खुजली हो जाती है। लेकिन इसे सही करने के लिए हम अक्सर बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इससे अच्छा है कि आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम से जानते हैं। किन चीजों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

नारियल तेल से करें रात को मसाज

नारियल तेल में नैचुरल मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसलिए आप सोने से नारियल तेल को हल्के हाथों से चेहरे और पैरों की मसाज करें। इससे स्किन का सूखापन दूर होगा और नमी बनी रहेगी। इसलिए आपको तेल को हल्का सा गुनगुना करना है। फिर हाथों में तेल लेकर चेहरे पर मसाज करनी ही। इसे रोजाना लगाने से चेहरा साफ-सुथरा नजर आएगा। साथ ही, ड्राईनेस कम हो जाएगी।

nariyal

मलाई और शहद का फेसपैक लगाएं

अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो मलाई और शहद का फेसपैक जरूर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों चीजों को स्किन पर लगाने से डीप कंडिशनिंग होती है। साथ ही, स्किन की पपड़ी नहीं हटती है। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर लगाएं। साथ ही, अपनी स्किन पर लगाने के बाद इसे कुछ देर के लिए सूखने दें। इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें। इससे आपकी स्किन हेल्दी नजर आएगी।

2 - 2025-07-19T152802.522

इसे भी पढ़ें: DIY: त्वचा की रंगत निखारने के लिए जरूर ट्राई करें आटे का ये होममेड फेस पैक

ड्राई स्किन वालों को मानसून में दिन में 2 बार मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। साथ ही, स्किन को ज्यादा स्क्रब करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा स्क्रब करने से आपकी स्किन और ज्यादा ड्राई और रेड हो सकती है। इससे बेहतर है कि आप अपनी स्किन पर जिस भी चीज का इस्तेमाल करें उसे ज्यादा रब न करें। साथ ही, एक्सपर्ट राय बिना किसी भी नई चीज को न लगाएं। वरना आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगेंगी। लेकिन आप इसका इस्तेमाल मौसम के हिसाब से ही करें।

इसे भी पढ़ें:चेहरे की रंगत बढ़ाने में कारगर है जीरे का स्क्रब और फेसपैक, जानिए बनाने का विधि

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP