सावन के महीने में हाथों पर मेहंदी न लगे, तो कुछ अधूरा सा लगता है। फिर सावन में महिलाओं के लिए बहुत सारे त्योहार भी तो आते हैं, जिनमें श्रृंगार किए बिना उत्सव का मजा अधूरा रहता है। अब बात महिलाओं के श्रृंगार की आई है तो मेहंदी को कैसे भूला जा सकता है। जाहिर है, हम सभी महिलाएं सावन शुरु होते ही सोचने में लग जाते हैं कि इस बार कौन सी नई मेहंदी डिजाइन हम अपने हाथों पर लगाएंगे। साथ ही हम ऐसी मेहंदी डिजाइंस की तलाश में रहते हैं, जो आसान और यूनिक दोनों हों, ताकि देखने वाले बिना तारीफ किए न रह पाएं। तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप खुद से ही लगा सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इसके लिए आपको अपने हथेली में 2 लिखना होगा और आगे की मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट करने का रास्ता आपको खुद ही दिख जाएगा।
तो चलिए देर किस बात की, देखते हैं मेहंदी की कुछ ऐसी डिजाइंस जो आप खुद ही अपने हाथों पर लगा सकती हैं और वो भी बिना ज्यादा मेहनत किए।
2 बनाकर मेहंदी डिजाइन कैसे बनाएं?
हथेली के बीचों-बीच 2 लिखकर आप कई सारी मेहंदी डिजाइंस बना सकती हैं। बस यह जान लीजिए कि इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में 2 आपका बेसिक फ्रेम होगा। इस अंक को आप जितनी खूबसूरती से लिखेंगी आगे की डिजाइंस उतनी ही ज्यादा सुंदर बनेगी। सबसे ज्यादा ध्यान आपको 2 के कर्व पर देना है। यह जितना ध्यान से और सफाई से बनाया जाएगा, उतनी ही अच्छे मेहंदी की संभावनाएं बनती जाएंगी। चलिए हम आपको 2 से बनने वाली कुछ बहुत ही सुंदर मेहंदी डिजाइंस दिखाते हैं -
2 से बनने वाली मेहंदी की डिजाइंस
हथेली पर 2 बनाकर बहुत सारी मेहंदी डिजाइंस लगाई जा सकती हैं। चलिए 4 शानदार मेहंदी डिजाइंस हम आपको दिखाते हैं, जो आप खुद घर पर ट्राय कर सकती हैं।
2 से बनाएं मोर पंख वाली मेहंदी डिजाइन
मोर पंख की डिजाइन मेहंदी में एक अलग ही आकर्षक जोड़ देती है। आमतौर पर मोर पंख बनाना कठिन लगता है, मगर आप 2 अंक की सहायता से हाथों पर मोर पंख की बेल बना सकती हैं। ऊपर दिखाई गई इस बात का प्रमाण है कि 2 बनाकर बहुत ही आसानी से मोर पंख बनाए जा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लहराते हुए अंदार में हाथों पर कम से कम पांच बार 2 बनाएं। अब इसके ऊपरी हिस्से को मोर के पंख की तरह फैला दें। इसमें आप पंखों के ऊपर पतली लाइनें, गोलाकार डिजाइन और डॉट्स बना सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में 2 का घुमाव फ्रेम पंखों का आकार देने में मदद करेगा। इसमें आप नीचे की ओर कुछ पत्तियां और फूल बनाकर इसे और भी आकर्षक बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Arabic Mehndi Designs for Sawan 2025: लंबे हों या छोटे हाथ, अरेबिक मेहंदी की ये डिजाइंस सावन में लगा देंगी आग
2 से बनाएं हार्ट शेप वाली मेहंदी डिजाइन
प्यार और खूबसूरती का प्रतीक माने जाने वाले हार्ट शेप को भी आप अंक 2 से बना सकती हैं।। इस डिजाइन के लिए हथेली के बीच में 2 बनाएं और फिर उसके सामने उल्टा 2 यानि की 2 की मिरर इमेज भी बनाएं। दोनों को मिलाकर एक दिल का आकार तैयार हो जाएगा। अब इस हार्ट शेप के चारों ओर आप फूल, बेल, पत्तियां या छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर इसे और सजाएं। यह मेहंदी डिजाइन आसान भी है और दिखने में बेहद सुंदर भी लगती है। इसे और भी ज्यादा हैवी लुक देने के लिए आप साथ में जाल डिजाइन भी बना सकती हैं।
2 से बनाएं मोर वाली मेहंदी डिजाइन
मोर की डिजाइन मेहंदी में न हो तो उसका ग्रेस ही कहीं खो जाता है। ऐसे में अंक 2 का उपयोग मोर की गर्दन और शरीर के रूप में किया जा सकात है। आप 2 की डंडी से मोर के पंख बना सकती हैं।फिर इसमें आंखें, चोंच और सिर पर मुकुट जैसा आकार बनाएं। बस अब आपको मोर के अंदर सुंदर सी डिजाइन भरनी है। इसके चारों ओर पंख, डॉट्स और बेलें बनाकर डिजाइन को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो मोर के नीचे एक छोटा सा फूल या बॉर्डर का डिजाइन भी बना सकती हैं।
2 से बनाएं बेल वाली मेहंदी डिजाइन
तरह-तरह की बेल डिजाइंस बनाने के लिए भी आप हाथों में अंक 2 बनाएं। इससे आप कैरी, फूल और मोर की बेल तैयार कर सकती हैं। ऊपर दिखाई गई तस्वीर पर नजर डालें आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको कैसे अंक 2 से खूबसूरत सी बेल तैयार करनी हैं। इसके लिए हथेली 2 लिखकर शुरुआत करें। बीचोंबीच 2 लिखें और फिर उसके आगे और पीछे 2-2 बार 2 लिखें। अब उस बेल के साथ-साथ पत्तियां और छोटे-छोटे फूल बनाएं। आप चाहें तो इस बेल को हथेली से उंगलियों तक भी फैला सकती हैं। यह डिजाइन भराव वाली होती है और बहुत प्यारी लगती है।
इसे जरूर पढ़ें-Quick Mehndi Designs: 10 मिनट में लगाएं 10+ सरल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देखें तस्वीरें
सावन के खास मौके पर अगर हाथों में सुंदर मेहंदी न लगे तो साज-सिंगार अधूरा लगता है। खास बात ये है कि सिर्फ अंक 2 से आप कई खूबसूरत और यूनिक मेहंदी डिजाइंस बना सकती हैं। ऊपर दिखाए गए डिजाइंस न सिर्फ दिखने में सुंदर हैं, बल्कि लगाने में भी बेहद आसान हैं। अगर आप इस सावन कुछ नया और क्रिएटिव ट्राई करना चाहती हैं, तो 2 से बनी ये मेहंदी डिजाइंस जरूर लगाएं। ब्यूटी और फैशन से जुड़े और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों