Arabic Mehndi Designs for Sawan 2025: लंबे हों या छोटे हाथ, अरेबिक मेहंदी की ये डिजाइंस सावन में लगा देंगी आग

सावन 2025 में अपने हाथों को सजाएं खूबसूरत अरेबिक मेहंदी डिजाइनों से। चाहे हाथ लंबे हों या छोटे, ये लेटेस्ट और आसान डिजाइन आपके तीज-त्योहार में चार चांद लगा देंगे। डिजाइंस देखें और आज ही ट्राई करें। 
Updated:- 2025-07-02, 21:12 IST
image

सावन का महीना तीज-त्‍योहारों से भरा हुआ रहता है। इस मौसम में बहुत सारे ऐसे पर्व आते हैं, जो खास महिलाओं के लिए होते हैं और इन त्‍योहारों की रौनक तब और भी बढ़ जाती है, जब महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। कई महिलाएं तो ऐसी भी होती हैं, जो सावन के शुरु होते ही मेहंदी से हाथों को भर लेती हैं और पूरे सावन में हाथों सूना नहीं होने देती हैं। इसलिए आज हम आपको अरेबिक मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप छोटे या बड़े कैसे भी हाथों पर लगा सकती हैं। दिखने में ये मेहंदी डिजाइंस लाजवाब लगेंगे और सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि इन्‍हें लगाने में बहुत कम समय लगेगा। तो चलिए फिर देर किस बात की आज हम आपको अरेबिक मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपने पहले कभी भी कहीं भी नहीं देखे होंगे।

अरेबिक मेहंदी के 5 डिजाइंस देखें

अरेबिक मेहंदी के नाम से लगता है कि इसे सावन में नहीं लगाया जा सकता है, मगर मोर, कैरी, जाल, झूमर, चेन और गोल टिक्‍की जैसे डेकोरेटिव एलिमेंट्स के साथ आप सुंदर सी अरेबिक मेहंदी हाथों पर लगा सकती हैं और यह सावन के महीने में बहुत ही लुभावनी लगेंगी। चलिए हम आपको कुछ बहुत ही सुंदर और दिल चुरा लेने वाली डिजाइंस की तस्‍वीरें दिखाते हैं-

जाली अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में कैरी और लहरदर लाइनों के साथ जालवर्क कर सकती हैं। यह बहुत ही यूनिक और एथनिक लगती हैं। अगर आपके हाथ बड़े हैं और दिखने में पतले लगते हैं, तो ऐसी डिजाइंस आपके हाथों को बहुत अच्‍छा लुक देती हैं। इसे लगाना भी आसान है। रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइंस बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।

jaal arabic mehndi designs

मोर अरेबिक मेहंदी डिजाइन

सावन और मोर का गहरा कनेक्‍शन है और मेहंदी में तो यह लाजवाब लगता है। अगर आप सावन की मेहंदी में मोर की डिजाइन न बनाएं, तो उसकी सुंदरता अधूरी लगती है। ऐसे में ऊपर दिखाई गई डिजाइन तो आपने क्‍या आपकी सहेलियों तक ने पहले कभी नहीं देखी होगी। इसलिए इस बार सावन के आते ही अपने एक हाथ में मोर वाली अरेबिक मेहंदी और दूसरे हाथ में फूलों की बेल वाली मेहंदी डिजाइन लगा लें। यह काम्बिनेशन वाकई आपकी मेहंदी डिजाइन को नए आयाम देगा।

इसे जरूर पढ़ें- Arabic Mehndi Designs: हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगाएं अरेबिक मेहंदी, सिंपल से लेकर भरे डिजाइंस करें पसंद

mor arabic mehndi designs

फूलों वाली अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अपने महंदी डिजाइन को सावन से रिलेट करने के लिए आप अरेबिक मेहंदी में आंकड़े, धतूरे का फूल और फल बनवा सकती हैं। किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि अरेबिक बेल में इस तरह की क्रिएटिविटी भी की जा सकती हैं। इसके साथ ही आप बेल, लताएं और पराग से अपनी अरेबिक मेहंदी को सजाएं। यह मेहंदी छोटे और बड़े दोनों तरह के हाथों पर अच्‍छी लगती है।

flower arabic mehndi designs

सर्कल अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपनी अरेबिक मेहंदी के साथ कुछ अलग करना चाहती हैं, तो आपको इसमें सर्कल बनाकर उन्‍हें डेकोरेटिव एलिमेंट से भरना चाहिए। यह बहुत ही एथनिक और फेस्टिव लगती है। इसे लगाने में समय भी कम लगता है और कम डिजाइन में भरे-भरे हाथ पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह सबसे अच्‍छा विकल्‍प है।

circle arabic mehndi designs

क्रिस-क्रॉस अरेबिक मेहंदी डिजाइन

सभी को लगता है कि अरेबिक मेहंदी सिर्फ डायगनली ही लगाई जा सकती है, लेकिन यह गलत धारणा है। आप इसे क्रिस-क्रॉस अंदाज में भी लगा सकती हैा। इसके लिए एक नजर ऊपर दिखाई गई डिजाइन पर डालें। आप यदि बिल्‍कुल ऐसी डिजाइन नहीं भी बना सकती हैं, तो चेन और डॉट डिजाइसं को मिक्‍स करके अपनी एक अलग मेहंदी डिजाइन तैयार कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Quick Mehndi Designs: 10 मिनट में लगाएं 10+ सरल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देखें तस्‍वीरें

cris- cross mehndi designs

तो इस बार सावन के महीने में आप भी ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइंस को जरूर ट्राई करके देखें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य फैशन पर आधारित लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।