मेकअप के मामले में लड़कियां अक्सर अपडेट रहती हैं। यही वजह है कि जब भी कोई नया लुक आता है, उसे तुरंत रिक्रिएट किया जाता है। इसके अलावा मेकअप के प्रति रुझान को देखते हुए ब्यूटी मार्केट तरह-तरह के प्रोडक्ट मार्केट में उतार रही है। वहीं कई ऐसे मेकअप ट्रेंड्स हैं, जिसका दौर वापस लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ है। हालांकि समय के साथ महिलाएँ मेकअप करने के तरीके में एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही हैं।
वह हर तरह के लुक को न सिर्फ रिक्रिएट कर रही हैं बल्कि यूनिक और अलग लुक पाने के लिए मेकअप हैक्स भी ट्राई कर रही हैं। आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कुछ ऐसे मेकअप ट्रेंड्स जिसे इस दशक में महिलाओं ने काफी अप्लाई किया है।
पिछले कुछ समय से सेलिब्रिटीज इस लुक को कैरी कर रही हैं, जहां वह बिना मेकअप के नजर आती हैं। वहीं अपनी त्वचा को फ्रेश और हेल्दी बनाने के लिए यह तरीका बेहतर माना गया है। पिछले कुछ समय से महिलाएं नैचुरल चीजों से खूबसूरती बढ़ाने में अधिक विश्वास रख रही हैं, ऐसे में कैमिकल युक्त चीजों को करने से बच रही हैं। इसलिए नो मेकअप लुक का ट्रेंड काफी पॉपुलर हुआ है।
बोल्ड कलर का क्रेज काफी देखने को मिला था, जहां महिलाएं बोल्ड आईज और लिप्स को एक साथ कैरी करना पसंद कर रही हैं। हालांकि अक्सर यह सलाह दी जाती हैं कि अगर आपने बोल्ड आई की हैं तो लिपस्टिक लाइट रखें, लेकिन पिछले कुछ समय से बोल्ड कलर में मेकअप करने का तरीका काफी ट्रेंड में है। वहीं ऐसा करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपके चेहरे पर मेकअप बैलेंस हो। इसके अलावा कलर, फेस मेकअप, लिप कलर और अन्य चीजों को उसी तरह मैनेज करने की आवश्यकता होती है।
कोरियन महिलाओं की तरह ग्लास स्किन पाने के लिए भारतीय महिलाएं उनके ब्यूटी ट्रेंड को काफी फॉलो करती नजर आती हैं। यही वजह कि पेपर शीट और कई नैचुरल स्किन केयर रूटीन को फॉलो किया जा रहा है। कोरियन मेकअप में त्वचा न सिर्फ साइन करती हैं बल्कि आइने की तरह चमकती है। हालांकि कोरियन ब्यूटी मेकअप के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती का खास ख्याल रखते हैं।
पिछले कुछ समय से स्मोकी आईज का ट्रेन्ड काफी चर्चा में रहा है। पार्टी हो या फिर शादी फंक्शन स्मोकी आईज परफेक्ट है। पिछले कुछ सालों से कई मेकअप ट्रेंड आया है, लेकिन स्मोकी आईज अभी भी लड़कियों का सबसे पसंदीदा आई मेकअप है। हालांकि शुरुआत में स्मोकी आई बनाने के लिए काले रंग का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब ब्लू, ग्लोडन और ग्रे कलर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
प्रियंका चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेस ग्राफिक आईलाइनर में नजर आ चुकी हैं। ग्राफिक आईलाइनर क्रिएटिव ट्रेंड है जो हमें एक सिंपल विंग वाले आईलाइनर से अधिक आर्कषित दिखती है। अगर आप सिंपल और स्टाइलिश आई मेकअप करना चहती हैं तो ग्राफिक आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं। विंग आईलाइनर की तुलना में महिलाओं ने ग्राफिक आईलाइनर को काफी पसंद किया था।
डार्क लिपस्टिक का ट्रेंड काफी पुराना है। ग्लैमरस या फिर ड्रैमेटिक लुक चाहती हैं तो डार्क लिपस्टिक परफेक्ट है। डार्क लिपस्टिक दिखने में काफी आकर्षक लगती है। खास बात है कि इसे हर स्किन टोन की लड़कियों ने ट्राई किया है। आप अपने हिसाब से कलर चुन सकती हैं और ट्राई कर सकती हैं। ब्राउन चॉकलेट, मजेंटा, और रोज पिंक, ऐसे कई कलर है, जिसे आप डार्क लिपस्टिक के तौर पर चुन सकती हैं।
पिछले कुछ समय से होंठों को आकर्षित दिखाने के लिए लिप-पलम्पिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। परफेक्ट पाउट और खूबसूरत होंठ पाने के लिए कई स्टार्स ने सर्जरी का सहारा लिया है। लिप इंजेक्शन की मदद से आप परफेक्ट होंठ पा सकती हैं, और इसका ट्रेंड समय के साथ काफी बढ़ गया है।
बाउंसी ब्लोआउट्स लुक में आपके बालों में वॉल्यूम दिखता है। यह न सिर्फ सिंपल तरीका है, बल्कि आपके लुक को भी इन्हैंस करता है। बाउंसी ब्लोआउट्स लुक के लिए आप अपने ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाउंसी ब्लोआउट्स न सिर्फ नैचुरल लुक देता है बल्कि इस लुक को किसी भी आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है।
नेल आर्ट काफी समय तक ट्रेंड में रहा लेकिन इसमें अलग-अलग तरीके के डिजाइन बदलते रहें हैं। नाखून का आकर्षित दिखाने का यह क्रिएटिव तरीका काफी पॉपुलर है। पहले महिलाएं सभी नाखून में नेल आर्ट बनाती थी, लेकिन धीरे-धीरे कलर और आर्ट दोनों के कॉम्बिनेशन को मिक्स किया गया है। वहीं नेल आर्ट बनाने के लिए नेलपॉलिश का भी इस्तेमाल किया जाता है। समय के साथ नेल पॉलिश में कई फाइन कलर देखने को मिल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: New Year 2021: नए साल में आएंगे नए ब्यूटी ट्रेंड्स, स्किन और बालों के लिए होगा ये खास
कई सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर अपने मेकअप ट्रिक्स शेयर किये थे, जिसे दर्शकों ने काफी फॉलो किया। इंस्टाग्राम मेकअप ट्रेंड्स में कई महिलाएं एक्सपेरिमेंट करती भी नजर आईं, जिसे काफी पसंद किया गया। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड स्टार्स के भी मेकअप करने के तरीके सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इंस्टाग्राम मेकअप में डिप्रेंट कलर के आइलाइनर काफी पसंद किए गए थे।
इंस्टाग्राम मेकअप में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं थीं बोल्ड आईब्रो, जिसे कई सेलेब्स ने फॉलो किया था। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आईब्रो अहम भूमिका निभाती हैं। वहीं बोल्ड आईब्रो बनाने के लिए उन्हें शेप देना, गैप्स फिल करना और उन्हें संवार के रखना भी बहुत जरूरी है। बोल्ड आईब्रो बनाना आसान काम नहीं है, लेकिन एक बार बन जाने पर यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।
इसे भी पढ़ें: ग्लोसी हेयर के लिए अपनाएं ये आसान कोरियन हेयर केयर रुटीन
मेकअप कंट्योरिंग यानी फेस को ग्लो करने की तकनीक, जिसे कई सेलिब्रिटी अक्सर करते हैं। मेकअप कंट्योरिंग के जरिए आप अपने चीक बोन्स या फिर चेहरे के अन्य हिस्से को शेप दे सकती हैं। हालांकि शुरुआत में इसे ट्राई करते वक्त कई महिलाएं चीक बोन्स को शेप देने के लिए शिमर, वॉर्म ब्रॉन्जर जैसी चीजों का उपयोग करने की गलती करती थीं। सही तरीका यह है कि आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप कंट्योरिंग करना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।